देश

दिल्ली में इतने हजार के करीब पहुंचे ब्लैक फंगस के मामले, टीके की भारी कमी

Delhi Black Fungus: कोरोना संक्रमण की तादाद दिल्ली में थोड़ी-बहुत कमी जरूर है, लेकिन अब ब्लैक फंगस के मामले जिस तरीके से लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इस वजह से दिल्लीवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले एक हजार के करीब पहुंच रहे हैं, क्योंकि अब तक 944 मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

दिल्ली में महामारी घोषित है ब्लैक फंगस(Delhi Black Fungus)

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की तरफ से बीते 27 मई को ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया था। केवल दिल्ली ही नहीं, देश के कई राज्यों द्वारा ब्लैक फंगस को महामारी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। केंद्र सरकार के अस्पतालों में जहां ब्लैक फंगस के 300 मरीज हैं, वहीं दिल्ली सरकार के एवं प्राइवेट अस्पतालों में इसके 650 मामले हैं।

टीके की भारी किल्लत

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने कहा है कि दिल्ली इस वक्त टीके की भारी कमी से जूझ रही है। अभी दो दिन पहले दिल्ली को लगभग 1000 टीके मिले थे, जबकि एक दिन में ब्लैक फंगस के एक मरीज को तीन से चार टीके की जरूरत पड़ रही है। केवल दिल्ली ही नहीं, राजस्थान का भी यही हाल है। राजस्थान भी ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टीके की कमी के बारे में शिकायत कर चुका है।

इधर इस टीके के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पांच और कंपनियों को भारत सरकार की तरफ से इसे बनाने के लिए लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago