देश

बेरोजगारों को अब खेती करने के लिए जमीन देगी सरकार, यहां करें संपर्क

हमारे देश में क‌ई सारी ऐसी योजनाएं चल रही है जिसके जरिए सरकार लोगों को रोजगार या व्यवसाय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें मनरेगा और मुद्रा योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश की सरकार इन दिनों रोजगार को अहम मुद्दा बनाकर अन्य राज्यों से कुछ अलग सोच रही है। दरअसल वहां की सरकार अब शिक्षित बेरोजगारों को कृषि की ओर अग्रसर कराने के बारे में सोच रही है। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार अब बेरोजगारों को उधान विज्ञान फसलों के लिए सरकारी जमीन देने की नीति बना रही हैं। इन नीतियों पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बैठक के बाद निश्चय किया। उनका मानना है कि वहां के लोगों के पास कमाने का कोई स्रोत नहीं है। इसलिए सरकार उन्हें रोजगार के लिए जमीन देगी ताकि पढ़ें लिखे लोग न‌ई तकनीक का इस्तेमाल करके खेती कर सकें। उधान विज्ञान में फल, सब्जी तथा फूल शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार उन्हें जमीन के साथ-साथ पानी और बिजली की भी पूर्ति करेंगी। जिस प्रकार हर गांव में बिजली, शौचालय, एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए ग‌ए है। ठीक उसी तरह अब राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करेंगी। इससे राज्य में फल के साथ-साथ फूलों की भी खेती को बढ़ावा मिल पाएगा। जिसके लिए एक एकड़ से ढाई एकड़ तक की भूमि प्लांट दिए जाएंगे। जिसमें सड़क बिजली, पानी तथा अन्य जरुरतों की व्यवस्था सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बतादें कि राज्य सरकार नौजवानों के लिए क‌ई ऐसी योजनाएं ला चुकी है। परन्तु यह योजना शिक्षित बेरोजगारों को एक न‌ई दिशा देगा। इस योजना का शुभारंभ हो चुका है। अब देखना यह है कि सरकार के इस पहल से बेरोजगारों को कितना बल मिलता है। बतादें कि कमलनाथ सरकार किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर रही है और युवाओं के लिए न‌ए-न‌ए रोजगार भी ला रही हैं।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago