देश

फिर से दुर्घटना का शिकार हुआ मिग-21 विमान, दो लोगों की मौके पर हुई मौत

Indian Air Force’s MiG-21 crashes in Rajasthan: राजस्थान के हनमान गढ़ में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ पर आज सुबह सेना का एक विमान मिग-21 क्रैश हो कर रिहायशी इलाके गिर गया है। इस बड़े हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

हनुमान गढ़ एसपी ने बताया कि मिग-21 विमान ने सूरत गढ़ से उड़ान भरी थी और यह बहलोल नगर में दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान पर जा गिरा जिससे कि दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

एयर फ़ोर्स ने जारी किया बयान

एयर फ़ोर्स ने बयान जारी करते हुए बताया कि वायुसेना के मिग-21 विमान ने आज सुबह प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी और कुछ समय के पश्चात् यह दुर्घटना का शिकार हो गया है। दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हमने इस घटना की जाँच करनी प्रारम्भ कर दी है।

इससे पहले भी दुर्घटना ग्रस्त हुआ था मिग-21 विमान

मिग-21 विमान इससे पहले जुलाई 2022 में बाड़मेर स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर दुर्घटना का शिकार हो गया था और इस हादसे में विमान के दोनों पायलट शहीद हो गए थे।

60 साल पहले वायु सेना में शामिल हुआ था मिग-21 विमान

मिग-21 के क्रैश होने की घटना ने आज एक बार फिर से सोवियत मूल के इस विमान के ऊपर सवाल खड़े किये हैं। 60 के दशक में इस विमान को वायुसेना में शामिल किया गया था और अभी तक में इस विमान से करीब 200 घटनाएं हो चुकी हैं।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago