देश

एक ही दिन में 25 फीसदी तक गिर गए आईआरसीटीसी के शेयर्स, जानिए क्या रही वजह

IRCTC Shares Big Fall Government Ministry Of Railways: गुरुवार को रेलवे ने अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग इकाई आईआरसीटीसी से कहा था कि वह अपनी वेबसाइट पर बुकिंग से मिलने वाली सुविधा शुल्क से मिलने वाले राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे के साथ साझा करे। जिसके बाद आईआरसीटीसी ने सेबी को बताया कि राजस्व साझा करने की व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी।

खबर मिलते ही शेयर्स में आया भूचाल(IRCTC Shares Big Fall Government Ministry Of Railways)

इस खबर के सामने आने के बाद शुक्रवार को IRCTC के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही आईआरसीटीसी के शेयर 25 फीसदी तक गिर गए। जिसके बाद रेलवे की तरफ से ये बयान दिया गया कि उसने अपना फैसला बदल लिया है। दरअसल यह खबर कल बाजार बंद होने के बाद आई। इसलिए उसके नतीजे आज देखने को मिले।

रेलवे की बयान वापसी के बाद वापस बढ़े शेयर

जब दीपम सेक्रेटरी ने जानकारी दी कि रेलवे ने सुविधा शुल्क का 50 फीसदी हिस्सा लेने का फैसला वापस ले लिया तो शेयरों ने वापस रफ्तार पकड़ ली।आईआरसीटीसी के शेयर में 11 बजे के बाद लगभग 20 फीसदी तक वापस चढ़ गए थे। खबर लिखे जाने तक ये शेयर 836 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

IRCTC एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जिसे रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन टिकटों की बुकिंग, ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग सर्विस और बोतलबंद पानी की सुविधा देने का अधिकार है। IRCTC को कैटरिंग और टूरिज्म से हासिल होने वाली कमाई का एक हिस्सा रेलवे को देना पड़ता है। लेकिन अब रेलवे चाहता है कि आईआरसीटीसी बुकिंग से होने वाली कमाई का भी 50 % रेवेन्यू रेलवे के साथ साझा करे। जिसका नया मॉडल 1 नवंबर से लागू होना था। मगर फिलहाल यह फैसला वापस ले लिया गया है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago