देश

खुल गए केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से हुई पहली पूजा !

Kedarnath Kapaat Opened: हिन्दुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक केदारनाथ के कपाट आज बुधवार 29 अप्रैल को खोल दिए गए हैं। चूँकि इस समय देशभर में लॉकडाउन चल रहा है इस वजह से यहाँ श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन भोले बाबा की कृपादृष्टि के पाने के लिए इस तीर्थस्थल के कपाट खोलने की अनुमति देने से केंद्र सरकार भी खुद को रोक नहीं पाई। आइये आपको बताते हैं इस समय केदारनाथ में कैसा है माहौल और किस प्रकार से की गई वहां पहली पूजा।

नरेंद्र मोदी के नाम से केदारनाथ में हुई पहली पूजा (Kedarnath Kapaat Opened First worship in the name of PM Modi)

Jagran

आज 29 अप्रैल बुधवार को सुबह 6 बजे ही केदारनाथ के द्वार खोल दिए गए। मंदिर के पुजारियों ने संपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। पूजा के बाद मंदिर के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं। चूँकि इस समय उत्तराखंड में भी लॉकडाउन चल रहा है इसलिए यहाँ अभी पूजा के लिए आने की अनुमति किसी को भी नहीं है। ता दें कि, मंदिर के कपाट खोलने से पहले शिव जी के इस मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। बेशक केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं लेकिन इस साल भक्त बाबा के दर्शन कर पाएंगे या नहीं इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि, मंदिर के मुख्य द्वार तो खोल दिए गए हैं लेकिन मंदिर में अभी पुजारी के साथ ही केवल सोलह लोग ही मौजूद रह सकते हैं।

चारधाम यात्रा की हो चुकी है शुरुआत

आपको बता दें कि, बीते 26 अप्रैल से ही गंगोत्री और यमुनोत्री के द्वार खोलने के साथ ही केदारनाथ के द्वार भी खोल दिए गए। इसके साथ ही साथ लॉकडाउन के वाबजूद भी चारधाम की यात्रा शुरू कर दी गई है। हालाँकि अभी श्रद्धालुओं को कहीं आने जाने की अनुमति नहीं है लेकिन इसके वाबजूद भी हिन्दुओं के पवित्र चार धाम यात्रा के महत्व को समझते हुए इसकी शुरुआत कर दी गई है। केदारनाथ के द्वार आज खोले गए, इसके साथ ही कड़ाके की ठण्ड की परवाह किए बिना घाटी में बाबा केदारनाथ की फूलों की फूलों से सजी डोली निकली गई। आपको बता दें कि, हर साल छह महीने के लिए केदारनाथ के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago