देश

Lok Sabha Chunav 11 अप्रैल से 19 मई तक होगी वोटिंग, जो की 7 चरणों में होगी पूरी, 23 मई को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Chunav लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया। जिसमे यह लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पुरे होंगे और 23 मई को इसके नतीजे आएंगे। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ तय हो गए है। जिसमे जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव सुरक्षा कारणों को मदेनजऱ रखते हुए इसे लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराने का फैसला किया गया है।

Lok Sabha Chunav लोकसभा चुनाव की तारीख का EC ने करा ऐलान

 

EenaduIndia

चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 11अप्रैल को होगी। जिसमे दूसरे चरण के 13 राज्यों के 97 सीटों पर वोटिंग 18 अप्रैल को होगी। तीसरे चरण मे 14 राज्यों के 115 सीटों पर चुनाव 23 अप्रैल होंगे। इसी प्रकार चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। पांचवे चरण में 7 राज्यों के 51 सीटों पर 6 मई को वोटिंग होगी। छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग 12 मई को होगी। और अंतिम सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग 19 मई को होगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ – साथ आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव इसी मे कराए जाएंगे। जिसमे पहले चरण में 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम में लोकसभा चुनाव के साथ ही इन पर विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। जबकि ओडिशा में चार चरणों के 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके साथ ही राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना भी लोकसभा चुनाव के साथ 23 मई को होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कारणों के चलते विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे।

पुरे भारत में आज से होगी आचार संहिता लागू: EC

चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया कि 1950 नंबर पर फोन कर और SMS के जरिए वोटर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम पर उम्मीदवारों की इस बार तस्वीर होगी। पुरे भारत मे कुल 10 लाख बूथों पर डाले जाएगे वोट, देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर खास नजर रखी जाएगी और समय-निर्देश के अंदर की इसके इस्तेमाल की इजाजत होगी।

Scrollin

सुनील अरोड़ा ने यह भी कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और बच्चो की परीक्षाओं का खास ध्यान रखा गया है जिसमे किसी को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बतया कि चुनाव को देख़ते हुए,आयकर विभाग से भी बात की गई है। आयोग ने बताया की इस बार 84 मिलियन वोटर और बढ़े हैं और कुल 90 करोड़ लोग इस बार वोट डालेंगे। और 18-19 साल के जवानो की सख्या डेढ़ करोड़ है जो की इस बार अपना वोट डालेंगे।

newsclickin

अरोड़ा ने बतया है की हर पोलिंग बूथ पर पानी, शौचालय और बिजली के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। और सभी बूथों पर EVM के साथ वीवीपैट भी लगाए जायेगे।

Facebook Comments
Praveen Jain

Share
Published by
Praveen Jain

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago