देश

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नया पोर्टल शुरू‚ सुविधाएं जानकर कह उठेंगे ‘वाह’

New Income Tax E-Filing Website Launched: एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आयकर विभाग यानी कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक नये पोर्टल incometax.gov.in काे लांच कर दिया गया है‚ जिसने पुरानी वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in का स्थान लिया है। नया पोर्टल न केवल लुक के अनुसार‚ बल्कि फीचर्स और अन्य सुविधाओं के हिसाब से एकदम अलग है। बीते सोमवार को रात 8 बजकर 45 पर लांच हुए इस पोर्टल पर पैन से आधार लिंक करने, ई-फाइलिंग से भरे गए रिटर्न का स्टेटस ट्रैक करने, आईटीआर को ई-वेरिफाई, पैन वेरिफाई करने, पैन-आधार की लिंकिंग के बारे में जानकारी लेने, TAN की जानकारी और ई-पे टैक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

जल्द मिल पायेगा रिफंड(New Income Tax E-Filing Website Launched)

नई वेबसाइट की खासियत है कि इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया पहले से तेज हो जायेगी‚ जिससे कि कर का भुगतान करने वालों को रिफंड जल्दी मिल पायेगा। साथ ही जैसे ही TDS स्टेटमेंट अपलोड होगा‚ इसके उपरांत सैलरी इनकम, डिविडेंड या पूंजीगत लाभ‚ ब्याज आदि की जानकारी और प्री-फाइलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो जायेंगी। TDS फाइलिंग की समय सीमा 30 जून, 2021 तय की गई है। जल्द ही कॉल सेंटर और मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं भी शुरू होने की संभावना है।

Image Source:  incometax.gov.in

जुड़े पेमेंट के नये मोड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नये पोर्टल की एक और महत्वपूर्ण खासियत यह भी है कि इसमें पेमेंट के लिए कई नये मोड भी जोड़ दिये गये हैं। नेट बैंकिंग के साथ अब कर का भुगतान करने वाले RTGS व NEFT‚ यूपीईआई और क्रेडिट कार्ड के जरिये भी पेमेंट कर पाएंगे और सीधे उनके अकाउंट से पैसे काट लिये जाएंगे। इनके अलावा टैक्स भरने वालों को यहां पहले से ही अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने की सुविधा दी गई है‚ जिससे कि वे हाउस प्रॉपर्टी, नौकरी‚ सैलरी और व्यवसाय आदि की जानकारी पहले ही दे पायेंगे‚ जिससे कि आईटीआर की प्री-फाइलिंग आसान हो जायेगी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago