देश

दिल्ली में Ak 47 जैसे भारी हथियारों के साथ पाक आतंकी गिरफ्तार, राजधानी में हाई अलर्ट

Pakistani Terrorist Arrested From Delhi’s Laxmi Nagar: दिवाली के त्योहार से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकियों के एक बड़े मंसूबे नाकामयाब कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर से एक पाक आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक एके-47, हैंड ग्रेनेड, एक एक्स्ट्रा मैगजीन व 60 राउंड गोली व 2 अत्याधुनिक पिस्टल व जाली पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।

आतंकी मोहम्मद अशरफ अली की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त का रहने वाला है। आतंकी अशरफ अली फर्जी दस्तावेजों के सहारे दिल्ली में अहमद नूरी के नाम से रह रहा था।

ISI से कनेक्शन(Pakistani Terrorist Arrested From Delhi’s Laxmi Nagar)

बताया जा रहा है की आतंकी अशरफ अली को पाकिस्तान की ख़ुफ़िया ऐजेन्सी ISI ने भारत में बड़े आतंकी हमले करने की स्पेशल ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसे नेपाल के रस्ते भारत में दाखिल कराया गया।

अशरफ अली ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर को ही क्यों चुना?

ख़ुफ़िया एजेसियों के अनुसार दिल्ली के लक्ष्मीनगर की लोकेशन देखि जाये तो यहाँ से दिल्ली का VIP इलाका यमुना महज कुछ ही मिनट की दूरी पर है और यहाँ से कुछ ही मिनट की दूरी पर प्रधानमंत्री समेत कई VVIP लोग रहते है।

जब 2005 में दहल उठी थी दिल्ली

दिवाली के अवसर पर आतंकियों द्वारा राजधानी में आतंकी हमले की कोशिशें काफी पहले से होती रही हैं, वर्ष 2005 में दिवाली के महज दो दिन पहले 29 अक्टूबर को आतंकियों ने दिल्ली के 3 अलग-अलग जगहों पर सीरियल ब्लास्ट किये। 2 धमाके सरोजिनी नगर और पहाड़गंज जैसे मुख्य बाजारों में हुए, जबकि तीसरा धमाका गोविंदपुरी में एक डीटीसी बस में हुआ था। आतंकियों के इस कायराना हमले में करीब 63 लोग मारे गए और 210 लोग घायल हुए थे।

Facebook Comments
Abhishek pandey

Share
Published by
Abhishek pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago