देश

आज से दिल्ली में कर्फ्यू के दौरान निकलने पर पास जरूरी, यहां से मिलेगा पास

दिल्ली में आज से कर्फ्यू लग गया है। देश की राजधानी में लॉकडाउन के बाद भी लोगों की लाहपरवाही को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अब सख्ती बरतने पर विचार किया है। देखा जा रहा है कि इस गंभीर वक्त में भी लोग लॉकडाउन नहीं हो रहे हैं और कल यानी सोमवार के दिन भी काफी लोग सड़कों पर घूमते पाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि धारा- 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस ने आगे कहा है कि जो सरकारी अधिकारी जरूरी सेवाओं की आपूर्ति करने में लगे हुए हैं, उन्हें एक स्पेशल पास जारी किया जाएगा। इसके आधार पर वह धारा-144 होने पर भी मूवमेंट कर सकेंगे।

यहां मिलेगा कर्फ्यू पास

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी (पीआरओ) एम एस रंधावा ने कहा कि वे निजी कंपनियां जिन्हें सरकार ने जरूरी काम करने की परमिशन दी है, उनके कर्मचारियों को यह पास दिया जाएगा। इसी पास के आधार पर वे कर्फ्यू में मूवमेंट कर सकते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली में पास के आधार पर ही मूवमेंट होगा।

दिल्ली पुलिस का आगे कहना है कि जो लोग आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की सप्लाई करते हैं उन्हें दिल्ली पुलिस पास जारी करेगी। ये पास पुलिस के जिला मुख्यालय से प्राप्त किया जाएगा। मीडिया को मूवमेंच के लिए किसी भी तरह के पास की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पास के तौर पर उनके पास उनके ऑफिस का प्रैस कार्ड होना आवश्यक होगा।

इनके लिए भी जरूरी कर्फ्यू पास

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई करने वालों को कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा। जो लोग नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम की ओर से सेवा या वस्तु के लिए आ रहे हैं उन्हें पुलिस ही कर्फ्यू पास जारी करवाएगी।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 23 मार्च को लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर एक्शन लेते हुए आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। सोमवार के दिन दिल्ली पुलिस ने लगभग 490 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 340 गाड़ियों को भी सीज़ किया है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago