देश

तय हुआ ‘किसान गणतंत्र परेड’ का रूट, लेकिन किसान संगठन नाखुश

आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic day) के अवसर पर प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर रैली(Farmers Tractor Rally) निकालने जा रहे हैं। अब जब दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने भी प्रदर्शनकारी किसानों को रैली निकालने की अनुमति दे दी है, तो हर किसी की निगाहें अब किसानों की इस ट्रैक्टर रैली पर टिकी हुई हैं, जिसे कि किसान गणतंत्र परेड(Republic Day Tractor Parade) भी कहा जा रहा है।

रिजर्व फोर्सेज भी मुस्तैद

Image Source – PTI

गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड के ठीक बाद किसानों की रैली(Tractor Parade) निकलने वाली है। इसके लिए दिल्ली पुलिस(Delhi Police) तो पूरी तरह से मुस्तैद है ही, साथ में रिजर्व फोर्सेज को भी निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी वक्त किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

लगभग 12 हजार की संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली की सीमा पर इस वक्त पहुंच चुके हैं। इनमें से कितने ट्रैक्टर रैली का हिस्सा बनने वाले हैं, इसकी तस्वीर कुछ ही समय में साफ हो जाएगी। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को ट्रैक्टर रैली(Tractor Parade) का रिहर्सल करते हुए भी देखा गया है।

ट्रैक्टर रैली का रूट(Tractor Parade Route) तय

Image Source – Abplive

किसानों की एक ट्रैक्टर रैली(Tractor Parade) सिंधु बॉर्डर से शुरू होने वाली है। यहां से यह रैली कांजावाला, बवाना, औचंदी बॉर्डर और केएमपी एक्‍सप्रेस के रास्ते बढ़ेगी और इसके बाद लौट जाएगी। ट्रैक्‍टर्स का एक समूह टिकरी बॉर्डर से नागलोई पहुंचेगा। इसके बाद यह रैली नजफगढ़ और वेस्‍टर्न पेर‍िफेरल एक्‍सप्रेसवे के रास्ते बढ़ती हुई लौट जाएगी।

गाजीपुर बॉर्डर से(Ghazipur Border)

Image Source – PTI

यही नहीं, गाजीपुर बॉर्डर से जो ट्रैक्टर रैली निकलेगी वह 56 फुट रोड, अप्‍सरा बॉर्डर और हापुर की ओर बढ़ेगी। फिर केएमपी/ वेस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे होते हुए इसकी वापसी होगी। तय रूट के अलावा किसी और रूट पर किसान ट्रैक्टर लेकर नहीं जा सकेंगे। आर्टेरियल पेरिफेरल रोड्स पर ट्रैक्‍टर्स को औसतन 70 किलोमीटर तक ही आने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

किसान संगठन हालांकि रूट से खुश नहीं है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा(Sukhwinder Singh Sabhra) ने कहा कि वे चाहते थे कि रिंग रोड पर वे ट्रैक्टर रैली निकालें। साथ ही वे लालकिले तक भी पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक में उन्हें इसकी मंजूरी नहीं दी गई।

इन राज्यों से आये ट्रैक्टर

Image Source – Hindustantimes

बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से बीते रविवार को ट्रैक्टरों को दिल्ली सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा गया। कई किसानों ने तो एक ट्रैक्टर से तीन से पांच ट्रैक्टर तक जोड़ रखे थे, ताकि इंधन को बचाया जा सके।

आतंकी मंसूबों को ध्वस्त करने की तैयारी

Image Source – PTI

ऐसे खुफिया इनपुट्स भी मिले हैं, जो बता रहे हैं कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन इस ट्रैक्टर रैली(Tractor Parade) को निशाना बनाने की फिराक में हैं। यही नहीं, कुछ शरारती तत्वों द्वारा भी रैली में अराजकता फैलाने की कोशिश हो सकती है, जिससे निबटने के लिए दिल्ली पुलिस(Delhi Police) के साथ सुरक्षा बल भी पूरी तरह से तैयार हैं।

यह भी पढ़े

रैली(Tractor Parade) को शांतिपूर्वक पूरा करवाने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। जगह-जगह सिक्योरिटी चेकिंग की भी व्यवस्था की गई है। साथ में मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago