हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। इस दौरान हर किसी की नजर हरियाणा के महम विधानसभा सीट पर भी जमी हुई है। यहां से भाजपा के तरफ से शमशेर खरकड़ा चुनाव लड़ने वाले हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों कि मानें तो यह सीट इस बार भाजपा के दामन में ही आने वाली है।
मालूम हो कि गृह-मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अपने दो दिवसिय हरियाणा यात्रा के दौरान महम पहुंच कर भाजपा उम्मीदवार शमशेर खरकड़ा के समर्थन में रैली कर चुके हैं। आपको बताते चलें कि पूरे हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव होने वाला है। यहां 21 अक्टूबर को चुनाव होगा और इसके नतीजे 24 अक्टूबर को आने वाले हैं।
शमशेर खरकड़ा एक किसान परिवार से आते हैं। खरकड़ा पिछले 40 साल से समाज सेवा और राजनीति से जुड़े हुए हैं। 61 वर्षीय खरकड़ा लॉ के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने एलएलबी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। छात्र जीवन से ही खरकड़ा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काफी ऐक्टीव रहे हैं। खरकड़ा ने सबसे पहली बार विधानसभा चुनाव 2009 में लड़ा था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने महम सीट से भाजपा के तरफ से चुनाव लड़ा। हालांकि इस चुनाव में वह जीत तो नहीं हासिल कर सकें। लेकिन 42,000 वोट पाकर दूसरे स्थान बने हुए थें। खरकड़ा हरियाणा भाजपा के कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
पिछले 25 साल से खरकड़ा हर साल 21 गरीब परिवार के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करवाते हैं। इसके अलावा समय-समय पर वह मेडिकल कैंप्स का आयोजन भी करते रहते हैं। पिछले कुछ सालों से उन्होंने खेल कूद और योगा को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार भी किया है। खरकड़ा की देखरेख में कई सारे गौशाला और हरिजन धर्मशाला का भी निर्माण करवाया गया है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…