देश

दुनिया छोड़ गये ‘टॉम एंड जेरी’ से आपका बचपन खूबसूरत बनाने वाले जीन डायच

Gene Deitch Died: आपका भी बचपन टॉम एंड जेरी और पोपाय द सेलर मैन जैसे लाजवाब कार्टून शो को देखते हुए बीता होगा। आपके इस बचपन को इन मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स के जरिए जिस कार्टून फिल्म्स के निर्देशक और निर्माता जीन डायच ने इतना खूबसूरत बनाया, 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली हैं। बीते 16 अप्रैल को प्राग में अपने अपार्टमेंट में डायच मृत पाए गए। उनके करीबी पीटर हिमल की ओर से बीते 18 अप्रैल को इस खबर की पुष्टि की गई।

Gene Deitch Died – सेना में किया था काम

जीन डायच जिन्होंने कि पूरी दुनिया को अपने कार्टून कैरेक्टर्स का दीवाना बना दिया था, वे पूर्व में उत्तरी अमेरिका में सेना से जुड़े हुए थे। पायलटों को वे वहां ट्रेनिंग देते थे। साथ ही सेना के लिए हुए ड्राफ्टमैन के तौर पर भी सेवा दे रहे थे। हालांकि, जब सेहत संबंधी समस्याएं उन्हें होने लगीं तो उसके बाद वर्ष 1944 में उन्हें सेना से हटा दिया गया था।

ऑस्कर भी मिला

Image Dawn

सेना से हटाए जाने के बाद एनिमेशन की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। टॉम एंड जेरी जैसी हिट फिल्म उन्होंने दुनिया को दी। वैसे तो एनिमेशन के क्षेत्र में जीन डायच ने काम बहुत किया, मगर ख्याति तो उन्हें टॉम एंड जेरी और पोपाय द सेलर मैन से ही मिली। चार बार अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जीन को ऑस्कर के नॉमिनेशन भी प्राप्त हुए थे। फिल्म मुनरो के लिए जीन डायच को वर्ष 1967 में ऑस्कर पुरस्कार भी मिल गया था। टॉम एंड जेरी के जीन डायच ने 13 एपिसोड्स बनाये थे।

टॉम एंड जेरी के बारे में – Gene Deitch Died

जीन डायच ने जो टॉम एंड जेरी कार्टून बनाया था, हर उम्र के लोगों को यह भा गया। मुख्य रूप से चूहे और बिल्ली की लड़ाई से इस कार्टून की कहानी प्रेरित रही है। टॉम नाम की इसमें एक बिल्ली है और जेरी नाम का एक चूहा, जो कि एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं। फिर भी दोनों के बीच प्यार भी बहुत है। एक-दूसरे को भले ही दोनों बर्दाश्त नहीं कर सकते, मगर एक-दूसरे से लड़े बिना भी दोनों रह नहीं सकते हैं। बिना डायलॉग्स के केवल म्यूजिक पर ही यह कार्टून चलता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago