देश

90% जलने के बाद 1KM पैदल चली रेप पीड़िता, फिर किया पुलिस को फोन और..

देश में बढ़ती हुई वारदातों के साथ ही महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें खुद को प्रोटैक्ट करने की जरूरत है क्योंकि लोग अब किसी की परेशानी से मतलब नहीं रखना चाहते हैं। 29 नवंबर को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ जो वारदात हुई वो भूले नहीं भूली जा सकती है लेकिन उनके आरोपियों को जेल में मुफ्त का खाना मिलने लगा ये उनके लिए सही है। रेप की वारदात दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार इसपर सख्त कानून बना नहीं पा रही तो कैसे कोई चीज रुक पाएगी। अब हैदराबाद के बाद यूपी के उन्नाव में ऐसी ही घटना सामने आई। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला?

उन्नाव में फिर हुई गैंगरेप वारदात

उन्नाव में गुरुवार यानी 5 दिसंबर की सुबह 5 लोगों ने एक लड़की के साथ रेप किया और उसे जिंदा जलाकर भाग गए। मीडिया घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों ने बताया कि 90 प्रतिशत जलने के बाद पीड़िता घटनास्थल से एक किलोमीटर तक चलकर गई और इसके बाद उसने घर के बहार काम कर रहे एक व्यक्ति से मदद भी मांगी। गांव वालों ने बताया कि जलने के बाद पीड़िता ने मदद मांगी और खुद 100 नंबर डायल करके पुलिस को आपबीती बताई। पीड़िता के फोन के बाद ही पीआरवी और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर उन्नाव कांड में पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद पीड़िता ने अस्पताल में बयान भी दिया। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना को विस्तार से बताया और उन 5 आरोपियों के नाम भी लिए। पीड़िता के अनुसार, पांचों आरोपियों ने मिलकर पहले उसे पीटा, चाकू मारा और फिर जिंदा जला दिया। इसी बीच पीड़िता से मिलने उसके घरवाले सिविल अस्पताल पहुंचे और गुरुवार सुबह उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मरने की कोशिश के बाद पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

indiatoday

भर्ती कराने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स ने पीड़िता को प्लास्टिक सर्जरी बर्न यूनिट में रखा गया और फिर इसका इलाज शुरु किया। डॉक्टर्स के मुताबिक, पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत को मुश्किल से कंट्रोल किया गया। इस बीच उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार पर हमला किया। प्रियंका ने ट्वीट में कहा, ‘कल बीजेपी सरकार का बयान था कि यूपी में सब ठीक है। आज एक बयान आया, लेकिन कानून व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी और झूठा प्रचार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और यूपी सरकार की है।’

उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने की घटना पर पिछले 4 घंटों में प्रियंका गांधी वाड्रा के 2 ट्वीट्स आ चुके हैं। दूसरी ओर इस जलाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है। सीएम योगी ने शुक्रवार शाम तक ये रिपोर्ट मांगी और इसके साथ ही सीएम योगी ने आदेश दिया है कि पीड़िता को सरकार खर्च के लिए हर संभव मदद करेगी। कमिश्नर और आईजी को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया। अब देखना ये है कि यूपी पुलिस शुक्रवार की शाम तक सीएम को रिपोर्ट मुहैया करा पाएगी या नहीं।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago