देश

कंज़्यूमर कंप्लेंटऑनलाइन कैसे दर्ज कर सकते हैं, सारी जानकारी यहां प्राप्त करें

बहुत से लोग है इस दुनिया में जो हर रोज़ किसी ना किसी कंपनी से ठगे जाते है, चाहे हम भारत की बात करे या फिर किसी बहार मुल्क की, अगर हम क्वालिटी की बात करे तो सभी कंपनी के प्रोडक्ट्स में कुछ 2-4 ऐसे प्रोडक्ट्स होते है जिनमे कुछ न कुछ कमी निकल ही जाती है। और यह बात उपभोक्ता को पता नहीं होती और वह आँख बंद करके खरीदारी कर लेता है। कुछ समय बाद उसको पता चलता है कि उस प्रोडक्ट में कुछ कमिया है। और वह उस दूकान वाले से शिकायत करता है परन्तु उसकी कोई मदद नहीं करता। उसकी रोज़ाना ज़िन्दगी के कारण वक़्त नहीं मिलता कोर्ट में केस को जारी रखने का, यही कारण होता है कि वो उसकी शिकायत का निवारण नहीं हो पाता।

Browardcounty

इसी कारण कुछ कम्पनियाँ अपना प्रोडक्ट्स कि क्वालिटी गिरा देती है और साथ ही उपभोक्ता को पैसो का भी घाटा होता है परन्तु इससे किसी भी कंपनी को कोई फरक नहीं पड़ता क्युकी उनको अपने प्रोडक्ट के पैसे तो मिल ही चुके होते है । इन्ही सब उपभोक्ताओं की समस्या को देख कर भारत सरकार ने एक बड़ी ही आसान तरकीब निकाली है । अब आप ऑनलाइन किसी भी प्रकार की इससे जुडी हुई कम्प्लेन कर सकते हो। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने हेतु भारत सरकार ने एक वेबसाइट लॉन्च की थी जिसका नाम – Consumerhelpline.gov.in (National Consumer Helpline) है। अब इस वेबसाइट से आप आसानी से कम्प्लेन कर सकते है बगैर कही जाये और बिना किसी रुकावट के । यह वेबसाइट Consumer Co-ordination Council के अंतर्गत आती है. यह सब भारत सरकार की देख रेख में काम करते है।

कैसे करे रजिस्ट्रेशन

पीड़ित उपभोक्ता को सबसे पहले इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपनी कुछ जानकारियाँ देनी होगी जैसे की आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और फिर आपको अपना यूज़रनेम और पासवर्ड सेट करना होगा । फिर आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और फिर आप अपनी कम्प्लेन कर सकते है।

शिकायत कैसे दर्ज करे

 

अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगिन करे। अब आपको एक ऑप्शन दिखेगा कम्प्लेन का, वहा क्लिक करे और फिर उस कंपनी का नाम डाले जिसके खिलाफ आप कम्प्लेन करना चाहते है। वहा पर आपको एक और ऑप्शन दिखेगा जिसमे आप उचित मुआवजा भी मांग सकते है। और फिर प्रोडक्ट के डाक्यूमेंट्स जैसे बिल, वारंटी कार्ड आदि आपको वेबसाइट में सबमिट करने होंगे। शिकायत करने के बाद आपको कंप्लेंट नंबर दिया जायेगा जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति पता कर सकते हो।

कुछ महत्वपूर्ण बाते:

Youtube
  • आप अपनी शिकायत हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में कर सकते हो।
  • आप की एक ही यूजर ID बनेगी जिससे आप अनेक शिकायत कर सकते हो।
  • शिकायत की स्टेट्स रिपोर्ट में आप इस संदर्भ में ब्रैंड/कंपनी को भेजे गए संदेश को भी देख सकते हैं।

अब से जब भी आपको किसी भी कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर परेशानी हो उसको ज़रूर इस वेबसाइट पर जाकर
उसकी शिकायत करे, सरकार ने यह वेबसाइट हम लोगो के लिए बनाई है हमे इसका लाभ उठाना चाहिए।

Facebook Comments
Puneet Kumar

Share
Published by
Puneet Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago