देश

विश्व बैंक से भारत को लगा ये झटका, अनुमान में किया यह फेरबदल

World Bank cuts India’s GDP growth: कोरोना संकट का भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है और वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत की जीडीपी यानी कि सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के अनुमान को जो विश्व बैंक ने पहले घटाकर 10.1 प्रतिशत किया था, उसे भी अब इसने फिर से घटाकर 8.3 प्रतिशत कर दिया है।

बढ़ाने के बाद घटा दिया

इसी वर्ष जनवरी में विश्व बैंक की ओर से जनवरी में वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 5.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, जिसे कि अप्रैल में बढ़ाकर इसकी ओर से 10.1 प्रतिशत कर दिया गया था। एक बार फिर से इसके द्वारा अनुमान को कम किया जाना अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता करने की नई वजह दे रहा है। इसके अलावा विश्व बैंक की ओर से वर्ष 2023-24 के दौरान आर्थिक वृद्धि दर के 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

सुधारों को पहुंचा नुकसान

विश्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि कोरोना महामारी की अब तक की सबसे खतरनाक दूसरी लहर की वजह से अर्थव्यवस्था में सुधार को व्यापक नुकसान पहुंचा है। विश्व बैंक ने वर्ष 2022-23 के दौरान आर्थिक वृद्धि दर के 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े

कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव

कोरोना महामारी की दूसरी लहर और इस पर नियंत्रण पाने के लिए बीते मार्च से स्थानीय स्तर जो पाबंदियां लगाई गईं और इनसे जो अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा, इन पर वित्त वर्ष 2021-22 के अनुमान में ध्यान दिया गया है। दरअसल विश्वबैंक की ओर से ग्लोबल इकोनामिक प्रॉस्पेक्ट्स नामक रिपोर्ट के हालिया अंक में भारत में 2020-21 की दूसरी छमाही में मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र में तेजी से पुनरूद्धार को देखने की बात कही गई थी, मगर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने इस पर बहुत ही बुरा असर डाला है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago