लाइफस्टाइल

चूना खाने के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानेंगे तो यकीनन हैरान रह जाएंगे  

Chuna Khane ke Fayde aur Nuksan :चूना जिसे लोग आमतौर पर पान के साथ लगाकर खाते हैं। चूने का वैज्ञानिक नाम कैल्शियम कार्बोनेट है, जिसे अंग्रेजी भाषा में लाइम वाटर के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस चूने को आप सिर्फ पान में लगाकर खाने के तौर पर ही जानते हैं, वो आपकी सेहत के लिए कितना लाभदायी होता है।

चूने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों के लिए काफी लाभदायी होता है। बता दें कि जहां पर पानी में कैल्शियम की कमी होती है, वहां पर लोग पानी के साथ चूना मिलाकर इसका सेवन करते हैं। बता दें कि चूना सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी को ही पूरा नहीं करता बल्कि चूना शरीर में खून को बनाने, गर्भधारण करने, मेमोरी और नंपुसकता में भी काफी लाभदायी है। तो चलिए अब आपको बताते हैं चूने से होने वाले वो फायदे जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

चूना खाने के फायदे

हड्डियों के लिए लाभदायी

theconversation

चूना कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा ठीक रहती है। इसके साथ ही यह हड्डियों में होने वाली बीमारी और दर्द में काफी लाभदायी होता है। बता दें कि इसका सेवन आप फलों के जूस के साथ मिलाकर कर सकते हैं।

दिमाग को करे तेज

mindful

चूने का सेवन विद्यार्थियों के लिए भी काफी लाभदायी होता है। फलों के जूस के साथ और खासतौर पर अनार के जूस के साथ चूने का सेवन करने से बुद्धि का तेजी से विकास होता है और यह यादद्श्त को भी तेज करता है। यही वजह है कि पढ़ने वाले छात्रों के लिए चूने का सेवन काफी लाभदायी माना जाता है।

पसीने की बदबू

goqii

वहीं कई लोगों के शरीर के पसीने से बहुत तेज बदबू आती है। शरीर के पसीने से बदबू का आना हमारी जीवन शैली और खान पान पर निर्भर करता है। बता दें कि गंध तो हर किसी के शरीर से आती है लेकिन वो कैसी है यह आपके खान पान पर भी निर्भर करता है। जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके शरीर से इतनी तीक्ष्ण गंध नहीं आती बल्कि वहीं जो लोग हर आहार ग्रहण करते हैं उनके पसीने से आने वाली महक बदबूदार होती है। चूने को शरीर में लगाने से यह आपके शरीर से आने वाली महक को कम करता है।

नपुंसकता में फायदेमंद

hindi

चूने का उपयोग नंपुसकता को खत्म करने के लिए भी किया जाता है। नंपुसकता का मुख्य कारण शुक्राणुओं का कम बनना होता है। जो लोग इस बीमारी के शिकार हैं उनको गन्ने के रस के साथ चूना मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। यदि गन्ने के रस में चूना मिलाकर इसका सेवन हर रोज किया जाए तो यह शरीर में शुक्राणुओं की कमी को पूरा कर देता है। दो साल तक इसका लगातार सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है। बता दें कि सिर्फ पुरूष ही नहीं बल्कि जिन महिलाओं में अंडों की कमी होती है वो भी इसका सेवन कर सकती हैं।

लंबाई बढ़ाने में लाभदायी

stylecraze

लंबाई बढ़ाने के लिए शरीर में प्रोटीन का प्रचुर मात्रा में होना जरूरी होता है। बता दें कि लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों को दही या फिर दाल के साथ एक चुटकी चूना मिलाकर उसका सेवन करने को देना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।

एनीमिया में लाभदायी

samacharlahrein

शरीर में खून की कमी होना जिसे एनीमिया के नाम से जाना जाता है। बता दें कि एनीमिया जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को चूने का सेवन सुबह खाली पेट अनार के जूस के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी।

त्वचा के लिए लाभदायी

istockphoto

चूना सिर्फ अंदरूनी नहीं बल्कि बाहरी खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी लाभदायी होता है। त्वचा में चमक लाने के लिए आप चूने को शहद के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को पूरी तरह से सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें। बता दें कि इस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर चमक आएगी और चेहरा साफ हो जाएगा।

पीलिया की बीमारी में लाभदायी
amarujala

पीलिया एक लीवर संबंधित रोग है। जो व्यक्ति पीलिया जैसी बीमारी से ग्रसित होता है उसके नाखून, शरीर और आंखो में पीलापन आ जाता है। बता दें कि चूना पीलिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायी है। पीलिया से ग्रसित व्यक्ति को नियमित रूप से गन्ने के रस में चूना मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करने से पीलिया जैसी बीमारी से निजात पाया जा सकता है।

बाइलस में लाभदायी

शरीर में फोड़ा होने पर भी चूने का उपयोग काफी लाभदायी होता है। बता दें कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर फोड़ा हो गया है तो एक चम्मच चूने को हल्दी में मिलाकर उसे गर्म कर लें। उसको ठंडा होने पर फोड़े के पर लगाएं और उसके ऊपर पान का पत्ता रखकर उसे कपड़े से बांध दें। कुछ ही दिनों में फोड़े से निजात मिल जाएगा।

चूना खाने के फायदे तो बेशुमार हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिसके बारे में जानना बेहद आवशयक है। अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या हो तो समझिये आपको चूना सूट नहीं कर रहा है और इसे फ़ौरन लेना बंद कर दें।

चूने के नुकसान

  • हालांकि, चूना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है लेकिन इसके नुकसान भी हैं। ज्यादा मात्रा में चूने का सेवन यानि कि गेहूं के आकार से ज्यादा चूने का सेवन स्वास्थय के लिए हानिकारक है।
  • जिस व्यक्ति को पथरी है उसे चूने का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जरूरी नहीं कि हर किसी को चूना सूट करें, यदि आपको चूने के सेवन के बाद सांस लेने में परेशानी हो तो इसका सेवन बंद कर दें।
  • कुछ लोगों को चूना सूट नहीं करता और उनको उल्टी आती है, ऐसे में चूने का सेवन बंद कर दें।
  • इसके सेवन में पेट में भी परेशानी हो सकती है, यदि आपको इसके सेवन से ऐसा कुछ महसूस हो तो इसका सेवन बंद कर दें।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago