Khoobsurati
आज के समय में हर किसी को एसिडिटी की बीमारी होती है। कई लोग इस बीमारी से बहुत ज्यादा परेशान है। एसिडिटी तला हुआ, मसालेदार और बाहार का खाना खाने से होती है। यह एक गंभीर बीमारी है। एसिडिटी होने से पेट के ऊपरी भाग में जलन और दर्द होना, गैस बनना, खट्टी डकार आना, भूख न लगना जैसी परेशानिया होती है।
तुलसी एक बहुत ही प्रभावी औषधी है। यह एक मानसिक और शारीरिक रोगो से भी बचाती है। खाने के बाद तुलसी के पत्ते खाने से और गर्म पानी में डाल कर सेवन करने से एसिडिटी की बीमारी दूर हो जाती है।
यह हमेशा पेट की समस्या के लिए फायदेमंद होता है। पुदीना हमारी पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। मसालेदार और तले हुए खाना खाने से पेट की जलन पुदीने के पत्ते से शांत हो जाती है। निम्बू के पानी में पिसा हुआ पुदीना मिला कर पिए।
दूध एसिडिटी का रामबाण उपाय है। ठंडा दूध पिने से पेट और सीने में हो रही जलन को दूर करता है।
अगर आपको इलाइची खाना पसंद है तो आपको यह एसिडिटी से बचाए रखने में मदद करती है। जब भी आपको पेट में जलन की समस्या या एसिडिटी की समस्या हो तो एक दो इलाइची को चूस सकते है। इससे आपको बहुत जल्दी ही आराम मिलेगा।
सौंफ खाने को पचाने में काफी मदद करता है। सौंफ बहुत ही ठंडी होती है यह पेट में ठंडक पैदा करके पेट और सीने की जलन दूर करके राहत देती है। एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ भी रामबाण उपाय है।
पेट की कोई भी समस्या हो जीरे का पानी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। जीरे का पानी उबालकर पिने से एसिडिटी में काफी फायदेमंद होती है।
खांसी, जुकाम, सर्दी और पाचन संबंधी समस्याएं अदरक बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे पानी के साथ उबालकर पिए और एक टुकड़ा काले नमक में लपेटकर चूस ले। इससे जल्द आपको एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी।
आँवला बहुत ही फायदेमंद होता है अगर आपको एसिडिटी की समस्या है। तो आँवले को काले नमक के साथ खाये आप आंवले को मुरब्बा, जूस या इसकी चॉकलेट में भी सेवन कर सकते है।
इन सभी चीजों से आप पेट की जलन और एसिडिटी की बीमारी को आसानी से दूर कर पाएगे। आपको ये सभी चीजे आपके घर पर आसानी से मिल जाएगी। आप हमारे साथ जुड़े रहिये। हम हर रोज अपनी इस वेबसाइट पर हेल्थ के बारे जानकारी देते रहते है। अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। ताकि वो भी एसिडिटी समस्या से आसानी से छुटकारा पा सके।
ये भी पढ़े:- स्किन एलर्जी से छुटकारा पाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…