पॉजिटिव स्टोरी

8 साल की ये बच्ची एक दिन के लिए बनी जयपुर की मेयर, दिया स्वच्छता का संदेश

8 Year Old Girl Became Mayor For A Day: बॉलीवुड फिल्म नायक(Nayak) में फिल्म के लीड एक्टर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। क्या असल जिंदगी में भी ऐसा मुमकिन है? क्या वाकई किसी को एक दिन के लिए ही कोई संवैधानिक पद मिल सकता है? जी हां। रील लाइफ की ये स्टोरी रियल लाइफ में आठ साल की एक बच्ची के लिए हकीकत बन गई। मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन उसे एक दिन की मेयर(8 Year Old Girl Became Mayor For A Day) बनने का मौका जरूर मिला। कौन है वो बच्ची और कैसे एक दिन के लिए बदली उसकी जिंदगी, बताते है आपको पूरी कहानी। 

Image Source – Zeenews

राजस्थान की पिंक सिटी(Pink City) की इशिता(Ishita) को मिला मौका एक दिन की मेयर(Mayor) बनने का। उसे ये पद सौंपा खुद जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर(Mayor Munesh Gurjar) ने, वो भी ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’(International Women’s Day) के मौक़े पर। मेयर मुनेश गुर्जर(Mayor Munesh Gurjar) के इस कदम के पीछे एक खास वजह है। दरअसल जयपुर की रामराज पुरा कॉलोनी के रहने वाले ओमप्रकाश जाजोरिया(Om Prakash Jajoria) की 8 साल की बेटी इशिता(Ishita) एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है और बोल नहीं सकती। इसके बाद जयपुर की महापौर मुनेश गुर्जर(Munesh Gurjar) ने उन्हें मेयर(Mayor) बनाने का फैसला किया। 

यह भी पढ़े

मेयर बनने के बाद इशिता(Ishita) ने एक नोट जारी करते हुए कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाना उनका लक्ष्य है। बता दें कि इस बच्ची के बारे में मेयर मुनेश गुर्जर(Mayor Munesh Gurjar) को पिछले साल दिसंबर में पता चला था। इस बच्ची के इलाज और पढ़ाई का ख़र्च मेयर ही उठा रही हैं। बच्ची के पिता गरीब हैं और उसका इलाज करवाने में असमर्थ हैं। इसलिए मेयर ने उसे गोद ले लिया है। मेयर ने पिंक सिटी(Pink City) वासियों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago