Dadi Speaking English: आजकल अंग्रेजी भाषा का महत्व किस कद्र बढ़ गया है इसका अंदाजा आपको जरूर होगा। हर छोटा से छोटा काम करने वाला और कम पढ़ा लिखा आदमी भी आज अंग्रेजी के कुछ शब्द ही सही लेकिन बोलने की कोशिश जरूर करता है। इसका सबसे बड़ा कारण है मार्केट में इस भाषा की मांग। पूरी दुनिया में एक दूसरे से बातचीत के लिए इस भाषा का प्रयोग किया जाता है। अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो आज की तारीख़ में नौकरी मिलना और समाज में आपका उठना बैठना भी मुश्किल हो सकता है।
हिंदी भले ही भारत की मातृभाषा हो लेकिन अंग्रेजी ने यहाँ पूरी तरह से अपना कब्ज़ा जमा लिया है। इसका उदहारण हाल ही में एक बुजुर्ग हरियाणवी महिला ने दिया है। इनकी अंग्रेजी सुनकर आपको पहले तो अचंभा होगा और हो सकता है कि, आप इनकी तुलना शशि थरूर जैसे अंग्रेजी के दिग्गज से भी करने लगे। आइये आपको बताते हैं, सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी मशहूर होने वाली इस महिला के बारे में।
हरियाणा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ महिलाओं की शिक्षा पर पहले के समय कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था । आमतौर पर महिलाओं का जीवन केवल बच्चे पैदा करने और घर के काम काजों में ही बीत जाता था। अंग्रेजी बोलना और समझना तो उनके लिए दूर की बात हो गई। लेकिन करीबन 75 वर्ष की इस हरियाणवी महिला की अंग्रेजी सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। ये महिला जिस पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं उस दौरान यक़ीनन महिलाओं की पढ़ाई पर परिवार का ध्यान नहीं होता था। लेकिन इसके वाबजूद भी ये बुजुर्ग महिला आपको सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आएंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अरुण बोथरा नाम के एक ट्विटर यूजर ने बीते दिनों एक हरियाणवी बुजुर्ग महिला की वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में लाल रंग की घाघरा चुनरी पहने इस महिला को काफी कॉन्फिडेंस के साथ अंग्रेजी बोलते देखा जा सकता है। ये बुजुर्ग महिला इस वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो अभी तक लगभग एक लाख से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
यह भी पढ़े
ट्विटर यूज़र्स अपने अलग-अलग हैंडल से इस वीडियो को री-शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि, जिन्होनें इस वीडियो को अपलोड किया है, वो शख्स इस वीडियो के कैप्शन में लोगों से पूछ भी रहा है कि, आप इस बुजुर्ग महिला की अंग्रेजी के लिए उन्हें दस में से कितने अंक देंगें। इसी के जवाब में कुछ लोगों ने शशि थरूर से भी इनकी तुलना कर दी है। देखा जाए तो लोग इस महिला की अंग्रेजी और इस उम्र में सीखने की उनकी चाह की काफी सराहना कर रहे हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…