ऐसा कहा जाता है कि इंसान की जोड़ी ऊपर ईश्वर के यहां बनाई जाती है बस हमारा मिलना यहां छोड़ दिया है। इतना पता होने के बाद भी हम परेशान रहते हैं कि हमारे बेटे या बेटी की शादी नहीं हो रही है, जबकि समय आने पर सब ठीक हो जाता है। जब भी किसी मां का बेटा बिगड़ा या अपने मन की करने वाला होता है तो लोग कहते हैं इसकी शादी करवा दो ठीक हो जाएगा। यहां हम जिस बारे में बात करेंगे वो ये है कि अगर आप इस राशि की बहू घर लाती हैं तो आपका बेटा सुधर सकता है और आपके घर में सुख-संपत्ति का भी निवास होगा।
बेटा लायक होता है तो घर में उन्नति होती है लेकिन बेटा नालायक हो गया तो पूरा घर डूब जाता है। नालायक और निकम्मे टाइप के बेटे आपको हर तीसरे तौथे घर में देखने को मिल जाएंगे और ऐसे में जब लड़के की शादी की उम्र होती है तो माता-पिता की चिंता भी बढने लगती है कि कौन इस लड़के से शादी करेगा। फिर वे जैसे-तैसे एक लड़की ढूंढकर शादी करवा देते हैं लेकिन अगर लड़कियां सही नहीं होती हैं तब तो बंटाधार होना तय है। कुछ मामले में ये भी होता है कि बेटे का भाग्य ही खराब होता है और इसके चलते कुछ अच्छा हाथ नहीं आता लेकिन अगर आप ज्योतिष को दिखाकर इस राशि की बहू घर लाते हैं तो शायद आपका बेटा लायक बन जाए।
अगर लड़कियां समझदार होती हैं तो एक से बढ़कर एक बिगड़े हुए लड़कों को वे सुधार देती हैं। कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जहां पर बहू के आने के बाद बेटा लायक बन जाता है और घर में तरक्की भी होने लगती है। वैसे तो सभी राशि की बहुएं घर की ओर तरक्की लाती हैं लेकिन जब बात नालायक, निकम्मे और बुरी किस्मत वाले लड़कों की होती है तो उनका बेड़ा पार कुछ खास राशि वाली लड़कियां ही करती हैं। इसलिए हमारी सलाह मानिए और अपने नालायक बेटे के लिए इस राशि की बहू घर लाएं..
मेष राशि की लड़कियां बहुत ही हुनर वाली और समझदार होती हैं। इनके अंदर ऐसा टैलेंट होता है जो समय आने पर ही आपको दिख सकेगा। ये घर की सभी जिम्मेदारियां उठाने में सक्षम होती हैं और ये उनके लिए बहुत आसानभरा काम भी होता है।
इनसे जब आप अपने नालायक बेटे की शादी करवाते हैं तो उसे अपनी संगत में इस राशि की लड़कियां लायक बना देती हैं। इनके दिमाग से जब आपका बेटा चलने लगता है तो तरक्की तो होनी पक्की है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां भी पैसा कमाने में माहिर हो जाती हैं और इन्हें घर चलाना भी अच्छे से आता है।
कर्क राशि की लड़कियां कोयले को हीरा बनाने का दम रखती हैं और अगर आपके बेटे की बहुत कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं लग रही है तो इस राशि की लड़की से शादी करते ही किस्मत खुलती है। आपका बेटा कितना भी निकम्मा क्यों ना हो लेकिन बहू के आते ही अच्छा और मेहनती बन जाता है।
कन्या राशि की लड़कियां भाग्यशाली होती है और इनसे शादी करने के बाद पति की किस्मत भी पलट जाती है। लड़की का भाग्य लड़के को मिलता है क्योंकि दोनों की किस्मत एक हो जाती है। धन आने के साधन बढ़ते हैं और नकारा लड़का भी काम करने लगता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…