धर्म

चाणक्य नीति: इन 3 कामों में शर्म करने वाला व्यक्ति जीवनभर नहीं कर पाता तरक्की, जानें कैसे

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य ने जीवन से संबंधित हर पहलु तथा नीतियों का बहुत ही बेहतर तरीके से उल्लेख किया है। चाणक्य की नीतियां प्राचीन समय में जितनी कारगर थी उतनी ही आज भी हैं, जिन पर अमल करके व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन कर सकता है। यह एक सामन्य सी बात है कि हर व्यक्ति के जीवन में सफलता असफलता का दौर चलता रहता है लेकिन अगर आप आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गये मंत्र तथा नीति का पालन करने या स्वयं में इन गुणों को पैदा करने से व्यक्ति अपनी असफलता को सफलता में बदल सकता है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी बेहद ही लोकप्रिय पुस्तक “चाणक्य नीति” में बहुत सी ऐसी ऐसी बातें बताई हैं, जिनका अगर सही से नियम पूर्वक पालन किया जाए तो कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी असफलता का मुंह नहीं देखेगा। ऐसे ही कई कार्य इस तरह के भी बताए गए हैं जिन्हें करने में इंसान हिचकिचाता है लेकिन चाहे स्त्री हो या फिर पुरुष, जीवन मे आगे बढ़ने के लिए कुछ कार्यों को बेरोक टोक और बेशर्मी से कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे व्यक्ति को बेशर्म होकर कर लेना चाहिए क्योंकि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो संभव है कि इसका भुगतान उसे जीवन भर करते रहना होगा। तो चलिए जानते है कौन सी हैं वो चाणक्य नीतियां।

ये 3 कार्य करते हुए कभी नहीं करनी चाहिए शर्म

  1. उधार मांगते समय

    navbharattimes

बताना चाहेंगे कि उधार किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक बहुत बड़े ग्रहण की तरह होता है, क्योंकि एक बार उधार लेने के बाद यदि आप उसे चुकाने में सक्षम नहीं होते हैं तो यह आपके लिए बड़ी समस्या बन जाता है। लेकिन जैसा कि चाणक्य नीति में बताया गया है, यदि आपको धन की बेहद आवश्यकता हो तो ऐसी स्थिति में आप किसी से उधार मांगने में बिल्कुल भी शर्म नही करें। मगर यहां पर इसके साथ आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि जिस तरह से आप अपनी जरूरत के वक़्त उधार मांगते हैं उसी तरह आपका बुरा वक्त खत्म होते ही समय से पैसा लौटा भी देना चाहिए। बता दें कि जीवन में बहुत सी परेशानियां आती रहती हैं और आमतौर पर ज्यादातर समस्याओं का हल धन ही होता है। इसलिए यह भी बताया गया है कि यदि आप व्यापार आदि करते हैं तो आपको कभी भी धन मांगने में शर्म नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आप आने जीवन में तरक्की नहीं कर पाते है।

  1. शिक्षा प्राप्त करते वक़्त

    indiatvnews

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में शिक्षा प्राप्त करने में शर्म या लिहाज दिखाया वह हमेशा पीछे ही रहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्ञान प्राप्त करने में कभी भी किसी से शर्म  नहीं करनी चाहिए। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि छात्र या छात्रा झिझक या शर्म की वजह से कोई बात ना समझ मे आते हुए भी नहीं पूछते क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनकी बेज्जती हो जाएगी। बताना चाहेंगे कि जो इंसान शिक्षा प्राप्त करने में शर्माता है, वह अपने जीवन में कभी कोई अच्छी जगह प्राप्त नहीं कर पाता है। इसलिए चाणक्य ने कहा है कि ज्ञान प्राप्त करने में कभी नहीं शर्माना चाहिए और तत्काल कुछ भी ना समझ आने पर पूछ लेना चाहिए।

  1. भोजन करते वक़्त

नीति शास्त्र के महान ज्ञाता आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ज्ञान में यह भी बताया है कि जो इंसान भोजन करते समय लिहाज करता है या शर्म करता है, वो अपने सम्पूर्ण जीवन काल में कुछ बड़ा नहीं हासिल कर पाता। ऐसा बताया जाता है कि इस तरह का व्यवहार रखने वाला इंसान अपने जीवन में ज्यादातर दुख और संकट से घिरा रहता है। कहा जाता है कि जो इंसान खुद के भोजन के लिए इतना झिझकता है, वो व्यक्ति अपने साथ जुड़े अन्य लोगों के लिए भला क्या कर पायेगा। इसलिए कभी भी खाना खाते वक्त कभी भी शर्म नही करना चाहिए

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।  

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

9 months ago