धर्म

प्रियजनों को ऐसे कहें ईद मुबारक, पढ़ें दिल को छू जाने वाले कोट्स

Eid Mubarak Quotes in Hindi: 14 मई यानि कि शुक्रवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। महीने भर तक रोज़े रखने के बाद रोज़ेदारों को बड़ी ही बेसब्री से ईद के चांद का इंतज़ार है। रमज़ान के बाद पड़ने वाली ईद को मीठी ईद भी कहा जाता है जिसे ईद उल फितर के नाम से भी जानते हैं इस मौके पर हर ओर छा जाएगी रौनक…घरों से आएगी सेवईयों की खुशबू, छोटों को मिलेगी ईदी और हर किसी से1 गले मिलकर कहा जाएगा ईद मुबारक। वही सउदी अरब में ईद का चांद दिखने के बाद भारत में भी ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी है। घरों में रौनक अभी से ही दिखने लगी है। लोगों ने अभी से अपने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। जगमग लड़ियों से घरौंदे जगमगाने लगे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईद उल फितर मनाया क्यों जाता है? नहीं…तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, कहा जाता है कि इसी दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय हासिल की थी, इसी खुशी में ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) मनाई जाती है। मान्यता है कि पहली बार ईद उल-फितर 624 ईसवीं में मनाई गई थी। इस दिन खासतौर से मीठे पकवान घरों में बनते हैं और आसपास के लोगों, रिश्तेदारों को ये मीठे पकवान खिलाए जाते हैं इसी कारण से इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन रोज़ेदार ज़रूरतमंंदों को दान भी देते हैं जिसे इस्लाम में फितरा कहा जाता है।

इसलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर कहते हैं।(Eid Mubarak Quotes in Hindi)

यूं तो ईद के मौके पर एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारक देते हैं लेकिन अगर आप अपनों से हैं दूर तो भी शानदार तरीके से आप ईद की मुबारकबाद अपनों तक पहुंचा सकते हैं। हम नीचे आपको कुछ खास ईद मुबारक कोट्स दे रहे हैं जिन्हे भेजकर आप कह सकते हैं ईद मुबारक।

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रज़ा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज़-ए-ग़म यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक

अल्लाह आपको ईद के
मुक्कदस मौके पर तमाम
खुशियां अता फरमाएं
और आपकी इबादत कबूल करे
ईद मुबारक

ये दुआ मांगते हैं हम ईद के दिन
बाकी न रहे आपका कोई गम
आपके आंगन में उतरे हर रोज़ खुशियों भरा चांद
और महकता रहे फूलों का चमन हर एक दिन
ईद मुबारक

चुपके से चांद की रोशनी छू जाएं आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाए आपको
ईद की दिल से मुबारकबाद

जिंदगी के हर पल खुशियों से कम ना हो
आपका हर दिन ईद से कम ना हो
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
ईद मुबारक

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago