धर्म

ज्ञान की नगरी के रूप में जाना जाता है गया, आइए जानते हैं महाबोधि मंदिर के इतिहास के बारे में

Mahabodhi Temple History In Hindi: बोधगया, बिहार की राजधानी पटना से करीब 115 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित है। बोधगया गया जिले के अंदर बसा एक खूबसूरत शहर है। बोधगया में गंगा नदी की सहायक कही जाने वाली फाल्गु नदी के किनारे पश्चिम दिशा में महाबोधि का प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। इस मंदिर का संबंध सीधे तौर पर भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ है। साल 2002 में इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। आज के इस लेख में हम आपको ज्ञान के शहर गया में स्थित महाबोधि मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

महाबोधि मंदिर का इतिहास(Mahabodhi Temple History In Hindi)

पूरी तरह से ईंटों से बना हुआ महाबोधि का यह मंदिर सबसे प्राचीन बौद्ध मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि मगध के राजा सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी से पूर्व इस मंदिर का निर्माण किया था। सम्राट अशोक के बाद कई राजाओं ने कालांतर में इस मंदिर का पुनर्निर्माण और विस्तार कराया। करीब 52 मीटर की ऊंचाई वाले इस मंदिर में भगवान बुद्ध की मूर्ती सोने की बनी हुई है और यहाँ पर भगवान बुद्ध भूमिस्पर्श मुद्रा पर विराजमान हैं।

Image Source: TripSavvy

महाबोधि मंदिर का धार्मिक महत्त्व

महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखता है और यह बौद्ध धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाबोधि का मंदिर भगवान बुध के जीवन के चार प्रमुख स्थानों में से एक है। किदवंती के अनुसार यह वह स्थान है जहाँ पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, ऐसा कहा जाता है कि सांसारिक मोहमाया को त्याग कर भगवान बुद्ध ने इसी स्थान पर बैठ कर ध्यान लगाया था। जिस पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को आत्म ज्ञान की प्राप्ति हुई थी वो आज सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अंदर बौद्ध अनुयाइयों के लिए एक पवित्र स्थान है। इतिहासकार कहते हैं कि जिस पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को आत्म ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ठीक उसी स्थान पर सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध को समर्पित एक मंदिर का निर्माण कराया था।

Image Source: Navrang India

महाबोधि मंदिर के बारे में प्रचिलित अन्य जानकारी

महाबोधि मंदिर एक यूनेस्को धरोहर है और इस मंदिर को बनाने में उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया गया था। मंदिर की दीवारों में धन की देवी माता लक्ष्मी, हाथी, मोर, और फूलों के अनेक चित्र उकेरे गए हैं। महाबोधि मंदिर के पश्चिम में एक विशाल पीपल का वृक्ष है जिसे सब लोग बोधि वृक्ष के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि सम्राट अशोक की पुत्री राजकुमारी संघमित्रा जब बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए श्रीलंका गयी तो वे मूलबोधि वृक्ष की एक शाखा भी अपने साथ ले गयी थीं और उस शाखा को उन्होंने श्रीलंका के अनुराधापुर शहर में लगाया था।

तो यह थी ज्ञान की नगरी गया के महाबोधि मंदिर के इतिहास की जानकारी।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 weeks ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 weeks ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

4 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

5 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

5 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

1 year ago