स्पोर्ट्स

डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स के लिए बीसीसीआई ने की भारी भरकम इनाम की घोषणा, जानिए किस टूर्नामेंट को मिला कितना पैसा।

BCCI Increases Prize Money For Domestic Tournaments: हमारे देश का डोमेस्टिक क्रिकेट स्ट्रक्चर बहुत ही मजबूत है, डोमेस्टिक स्ट्रक्चर मजबूत होने की वजह से हमारी क्रिकेट टीम इस समय पूरी दुनिया पर राज कर रही है। डोमेस्टिक क्रिकेट को और अधिक ग्रो करने के लिए बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया (बीसीसीआई) ने सभी डोमेस्टिक टूर्नामेंटों की प्राइज मनी में जमकर बढ़ोत्तरी की है। इस सत्र से सभी घरेलु टूर्नामेंटों के विजेता और उपविजेता टीमों को बड़ी धन राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। बीसीसीआई ने इनाम की घोषणा पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए की है। आज के इस लेख में हम आपको बीसीसीआई के द्वारा जारी की गई घरेलू टूर्नामेंट की इनामी राशि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्राइज़ मनी

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें यह बताकर ख़ुशी हो रही है कि बोर्ड के द्वारा संचालित सभी घरेलु टूर्नामेंट्स की प्राइज़ मनी को बढ़ा दिया गया है। हम अपनी ओर से घरेलु टूर्नामेंट्स को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का प्रयास करते रहेंगे।

रणजी विजेता टीम को मिलेंगे पांच करोड़ रुपये

बीसीसीआई के सचिव जय शाह बताया कि रणजी विजेता टीम को अब 5 करोड़ रूपये इनाम के तौर पर मिलेंगे, उप विजेता टीम को 3 करोड़ रुपए और दोनों सेमी फाइनलिस्ट एक- एक करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। पहले विजेता टीम को इनाम के तौर पर 2 करोड़, उप विजेता टीम को 1 करोड़ जबकि दोनों सेमी फाइनलिस्ट टीमों को 50-50 लाख रुपए इनाम के तौर पर मिलते थे।

ईरानी कप की भी प्राइज़ मनी बढ़ी

ईरानी कप के विजेता को अब 50 लाख रुपए मिलेंगे और उप विजेता टीम को 25 लाख रूपये के पुरुस्कार की घोषणा की गयी है। जबकि पहले विजेता टीम को 25 लाख रुपये और उपविजेता को कोई मनी नहीं मिलती थी।

  • विजय हज़ारे ट्रॉफी की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः एक करोड़ और 50 लाख रुपए का इनाम दिया जायेगा। सैय्यद मुश्ताक़ अली टॉफी के विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 80 लाख और 40 लाख का इनाम दिया जायेगा। इन सब के अलावा अब से देवधर ट्रॉफी की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 40 और 20 लाख रूपये इनाम के तौर पर मिलेंगे। दिलीप टॉफी की विजेता टीम को अब चालीस लाख के स्थान पर एक करोड़ रुपये मिलेंगे और उपविजेता टीम को 20 की बजाय 50 लाख रूपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स की भी बढ़ाई गई प्राइज़ मनी

वनडे के लिए खेली जाने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफी के विजेता को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 50 लाख रूपये मिलेंगे। महिलाओं के लिए खेली जाने वाली सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी की विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 80 लाख और 40 लाख का भुगतान किया जाएगा।

तो यह थी बीसीसीआई के द्वारा घरेलु टूर्नामेंट्स के लिए जारी की गई इनामों की पूरी जानकारी।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago