inkhabar
Hockey World Cup: 2023 में होने वाली हॉकी पुरूष वर्ल्ड कप प्रतियोगिता (Hockey World Cup 2023) की मेज़बानी इस बार भारत करने जा रहा है। भारत को एक बार फिर से इस प्रतियोगिता की मेज़बानी का मौका दिया गया है। लिहाज़ा अब भारत लगातार दो वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेज़बानी करने वाला पहला देश बन गया है। क्योंकि इससे पहले भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप की सफल मेज़बानी की थी। वहीं अब 2023 में भी हॉकी वर्ल्डकप (Hockey World Cup) का आयोजन होने जा रहा है। और ये प्रतियोगिता 13 से 29 जनवरी के बीच होगी। भारत 2023 में स्वतंत्रता के 75 साल पूरे करने जा रहा है और इस खास मौके पर हॉकी इंडिया विश्व कप की मेजबानी करना चाहता था। बता दें कि पुरुष विश्व कप के अगले चरण की मेजबानी के लिए भारत के साथ ही 2 और देशों बेल्जियम और मलेशिया ने भी दावेदारी पेश की थी।
आपको बता दें कि भारत लगातार दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के साथ-साथ कुल 4 बार पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन करने वाला देश बन गया है। इससे पहले 1982 में मुंबई में, 2010 में नयी दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत कर चुका है। वहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ यानि एफआईएच ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि भारत को 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए चुना गया है।
वहीं हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत को सौंपने के अलावा ये भी फैसला लिया गया है कि स्पेन और नीदरलैंड 2022 में एक से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले महिला विश्व कप के सह मेजबान होंगे। हालांकि मैच कहां होंगे इसकी घोषणा मेजबान देश बाद में खुद करेंगे। आपको बता दें कि नीदरलैंड ने तीन पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है। इस मेज़बानी को पाने के लिए 5 देशों …जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, मलेशिया और न्यूजीलैंड ने बोली लगाई थी।
वहीं 2023 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को मिलने से हॉकी इंडिया काफी खुश है। और इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम अपनी जी जान लगा देगी।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…