क्रिकेट

IND vs NZ T20: आज के दूसरे टी20 मैच में अनिल कुंबले ने दिया भारतीय टीम को जीत का मंत्र

टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच मे न्यूजीलैंड से 80 रनों की करारी शिकस्त के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की अभी तक की सबसे बड़ी हार साबित हुई है। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले ने बाकी बचे दो टी20 मैच मे टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने बताया है कि भारतीय टीम किस प्रकार मेजबान टीम के खिलाड़ियों पर हावी हो सकती है।

Yahoo Cricket

भारतीय टीम के लिए अनिल कुंबले की राय

अनिल कुंबले के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकि बचे दो टी20 मैचों में टीम इंडिया को दो नियमित स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के आक्रमण छोर में रखना चाहिए। न्यूजीलैंड ने T20 सीरीज मे पहला मैच भारतीय टीम को 80 रन से शिकस्त देकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 2nd T20 (IND vs NZ ) मैच आज आकलैंड के ईडन पार्क में खेला जायेगा। आज के मैच के लिए टीम इंडिया को रणनीति के साथ मैच मे उतरना होगा। जिससे सीरीज़ मे टीम इंडिया बनी रहे।

स्टार स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ अनिल कुंबले ने कहा, ‘भारत को अपनी मजबूती के हिसाब से गेंदबाजी करनी चाहिए जो पहले मैच के दौरान नहीं दिखायी दी। गेंदबाजी इकाई की अगुवाई अनुभवी गेंदबाज जैसे भुवनेश्वर (कुमार) को करनी चाहिए जो स्विंग भी कर सकते हैं और पसंदीदा हालात में नयी गेंद के साथ जल्दी विकेट भी झटक सकते हैं।’

अनिल कुंबले ने ये भी कहा कि टीम प्रबंधन क्रुणाल पांड्या अन्य अनुभवी स्पिनरों के साथ अपनी जोड़ी बना सकते है। उन्होंने कहा, ‘टीम बचे हुए मैचों में क्रुणाल पांड्या के साथ टीम में मौजूद अन्य अनुभवी स्पिनरों के साथ जोड़ी बनाने की कोशिश कर सकती है। भारत को आगामी मैचों में दो नियमित स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ आक्रमण करना चाहिए।’

Facebook Comments
Praveen Jain

Share
Published by
Praveen Jain

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago