BBC
Coronavirus Update: विश्व भर में अनेकों देश कोरोना की मार झेल रहे हैं। कोरोना इस कदर देशों में फैला है कि, सभी अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हो गए हैं। कोरोना के कारण हजारों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसे में सभी स्पोर्ट्स इवेंट भी रद्द हो चुके हैं, और खिलाड़ी अपने घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। वही कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो घरों में ना रह कर बाहर निकल कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। जो अपनी जी जान से सेवा भाव लेकर कोरोना के मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। कोई खिलाड़ी नर्स बन कर तो कोई फार्मासिस्ट बन कर महामारी से लड़ने में अपना योगदान कर रहा है।
हीदर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन है। गौरतलब है कि, वह बीते 1 महीने से ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के साथ स्वयं सेवक बनकर डॉक्टरों की मददगार बनी हुई है। हीदर दवाइयों को अस्पताल पहुंचाने के काम में लगी है।
टोनी इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। अब यह कोरोना मरीज़ो की सेवा में एक फार्मासिस्ट बनकर लगे हुए हैं। डोवाले ने फार्मासिस्ट की डिग्री प्राप्त की हुई है। टोनी ने घर में रहने के बजाय कोरोना से लड़ रहे मरीजों के साथ देश की सेवा में लगे रहने का निर्णय लिया हैं।
जोयसे जोकि एक पूर्व गोलकीपर है, नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम की। जोयसे को लंदन ओलंपिक 2012 में उनकी जीत पर उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया था। अब यह बतौर डॉक्टर देश में कोरोना के खिलाफ लड़ रही है। इन्होंने 26 साल की उम्र में ही खेल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद एम्सटरडम में व्रिजे यूनिवर्सिटी से उन्होंने मेडिकल डिग्री प्राप्त की।
हेलिक्स एक अमेरिकन फुटबॉलर है। एलेक्स इन दिनों न्यूयॉर्क में नर्सिंग कर रहे हैं। एलेक्स द्वारा 2018 में नर्सिंग की डिग्री पूरी की गई थी। कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के साथ देश की सेवा कर रहे है।
रशेल लिंच एक गोलकीपर है, ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की। वह पेशे से नर्स भी है। गौरतलब है कि, टोक्यो ओलंपिक जब स्थगित हो गया था, तब उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…