IPL

आईपीएल इतिहास में इन टीमों ने लुटाए हैं एक पारी में 200+ रन, टॉप पर है आपकी फेवरेट टीम

Most 200 Runs Conceded by IPL Team In Hindi: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मुकाबला दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित हो रहा है। IPL 2024 में सभी टीमों ने लगभग 5 मैच खेल लिए हैं और इसी वजह से अब पॉइंट्स टेबल की स्थिति भी साफ नजर आ रही है। IPL 2024 में बल्लेबाजों के द्वारा रोज नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं और गेंदबाजों के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर ऐसी ही बल्लेबाजी होती रही तो फिर गेंदबाजों का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। इस सीजन कई मर्तबा टीमों ने बड़ी ही आसानी के साथ 200+ के स्कोर को पार किया है और इससे पता चल रहा है कि, टीमों की गेंदबाजी लाइनअप कितनी अधिक कमजोर हो रही है। आज के इस लेख में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 200+ रन बनवाने वाली टीमों के बारे में बताएंगे।

IPL इतिहास में सबसे अधिक 200+ रन लुटाने वाली टीमें (Most 200 Runs Conceded by IPL Team In Hindi)

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु

Image Source: Patrika

आईपीएल की सबसे हाइलाइटेड टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ विरोधी टीमों ने सबसे अधिक मर्तबा 200+ का लक्ष्य रखा है। RCB की गेंदबाजी पहले सत्र से ही चिंता का सबब थी और इसी वजह से अब तक 24 मर्तबा 200+ का स्कोर इनके खिलाफ विरोधी टीमों ने बनाया है।

2. पंजाब किंग्स

प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ रखी है और इस टीम के खिलाफ भी विरोधी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। अब तक के आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 मर्तबा 200+ रनों का स्कोर बनाया जा चुका है।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

Image Source: Naidunia

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं और इस टीम के खिलाफ भी अभी तक 19 मर्तबा 200+ का स्कोर बनाया जा चुका है।

4. चेन्नई सुपर किंग्स

IPL की सबसे सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स को उसकी मजबूत बॉलिंग लाइनअप के लिए जाना जाता है, लेकिन इस टीम के खिलाफ भी बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला है। CSK के खिलाफ अभी तक 17 मर्तबा विरोधी टीमों ने 200+ के स्कोर को पार किया है।

5. दिल्ली कैपिटल्स

Image Source: Jagran

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज भी रन लुटाने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं और इस टीम के खिलाफ भी विरोधियों ने खूब रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक में 16 बार 200+ के स्कोर को बल्लेबाजों के द्वारा पार किया गया है।

6. राजस्थान रॉयल्स

IPL के पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने भी रन लुटाने में कोई कोताही नहीं बरती है और इसी वजह से इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विरोधी टीमों ने 15 मर्तबा 200+ के स्कोर को पार किया है।

7. सन राइजर्स हैदराबाद

Image Source: Aajtak

काव्या मारन की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी लाइनअप हमेशा से ही संतुलित रही है लेकिन इस टीम ने भी विरोधियों से खूब रन खाए हैं। हैदराबाद की टीम के खिलाफ अभी तक 14 मर्तबा 200+ के स्कोर बने हैं।

8. मुंबई इंडियंस

IPL इतिहास की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन जैसे काबिल गेंदबाज रहे हैं और इसी वजह से 17 साल के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सिर्फ 11 मर्तबा ही विरोधी टीमों ने 200+ के स्कोर को पार किया है।

9. लखनऊ सुपर जाइन्टस

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइन्टस का आईपीएल में यह महज तीसरा साल है और इस टीम के खिलाफ भी विरोधी खिलाड़ियों का बल्ला खूब गरजा है। LSG के खिलाफ अभी तक में 7 मर्तबा विरोधी टीमों ने 200+ के स्कोर को पार किया है।

10. गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे कम मर्तबा विरोधी टीमों ने 200+ के स्कोर को पार किया है और इसके पीछे आशीष नेहरा की कोचिंग का बहुत बड़ा योगदान है। गुजरात के खिलाफ 3 मर्तबा विरोधी टीमों ने 200+ के स्कोर को पार किया है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago