Image Source: Time Of Sports
Kushti Ke Niyam: कुश्ती….यानि दंगल…भारत का एक परंपरागत खेल और मनोरंजन का बहुत पुराना साधन है। पहले जब टीवी का दौर नहीं था तो अक्सर मेलों या सामाजिक अवसरों पर कुश्ती की प्रतियोगिताओं का ही आयोजन किया जाता है जिनमें लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। साल 1896 में जब आधुनिक ओलंपिक खेलो का आरंभ हुआ, तब कुश्ती के खेल को उसमें सम्मिलित किया गया था।
मौजूदा समय में कुश्ती के खेल की अवधि 5 मिनट की है। लेकिन 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 4 मिनट का खेल निर्धारित किया जाता है। अगर किसी भी वजह से इस तय अवधि में कोई भी पहलवान विजयी घोषित न हो पाए तो 3 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। कुश्ती का खेल उस वक्त जानलेवा भी हो जाता है जब कोई खतरनाक दांव लगा दिया जाता है। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी ऐसी कोई भी चीज नहीं पहन सकता, जिससे चोट लगने की आशंका हो। मैच में हर स्थिति का फैसला रेफरी लेता है। वहीं रेफरी के हर फैसले पर जज की निगाह रहती है अगर कहीं भी रेफरी के निर्णय पर जज को कोई डाउट होता है तो जज बैटन उठाकर इसका संकेत करता है और कुश्ती के चेयरमैन को स्कोरशीट देता है। निरीक्षण के बाद वह अंतिम निर्णय घोषित करता है।
कुश्ती के प्रकार – मौजूदा वक्त में कुश्ती दो तरीकों से खेली जाती है। फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन।
कुश्ती मैट के ऊपर होती है। दोनों पहलवान मैट पर आने के बाद सबसे पहले एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं। उसी समय रेफरी दोनों की जांच करता है और ये चेक किया जाता है कि किसी खिलाड़ी के पास आपत्तिजनक कोई वस्तु तो नहीं है। इसके बाद रेफरी दोनों खिलाड़ियों को अखाड़े के सिरो पर भेज देता है। और फिर सीटी बजाकर खेल शुरू करने की घोषणा कर दी जाती है।
कुश्ती के खेल में जब भी कोई नियम के विरूद्ध जाता है तो उसे पहले चेतावनी दी जाकी है लेकिन चेतावनी मिलने के बाद भी अगर बार-बार नियम का उल्लंघन किया जाए तो कॉशन दिया जाता है। अब आपको बताते हैं कि किन परिस्थितियों में कॉशन दिया जाता है।
यह भी पढ़े
2. 12 अंक के अंतर या इससे अधिक अंकों से विजेता को 4 अंक व पराजित को शून्य अंक मिलते हैं।
3. 8 से 11 अंक के अंतर से विजेता को 3.5 अंक और पराजित को 1.5 अंक मिलते है।
4. शून्य से 7 के अंतर पर विजेता को 3 व पराजित को एक अंक मिलता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…