स्पोर्ट्स

महिला हॉकी स्टार रानी रामपाल को आईएचएफ ने किया सम्मानित। रानी के नाम से होगी इस स्टेडियम की पहचान।

Stadium named after hockey star Rani Rampal: आईएचएफ (इंडियन हॉकी फ़ेडरेशन) ने महिला हॉकी स्टार रानी रामपाल को सम्मानित किया है। रानी रामपाल ने देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी में लगातार अच्छा किया है, जिससे प्रभावित होकर आईएचएफ ने एक हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर रानी रामपाल के नाम पर करने का फैसला किया था। तो चलिए जानते हैं की आख़िरकार आईएचएफ ने किस स्टेडियम का नाम परिवर्तित किया है।

रायबरेली स्टेडियम अब से हुआ “रानी गर्ल हॉकी टर्फ”

आईएचएफ ने रायबरेली स्थित मॉर्डन कोच फैक्ट्री हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर अब “रानी गर्ल हॉकी टर्फ” स्टेडियम कर दिया है। ऐसा सम्मान प्राप्त करने वाली रानी भारत की पहली महिला हॉकी प्लेयर बन गयी हैं। इसके पहले यह सम्मान पहले या तो पुरुषों को या फिर क्रिकेटरों को दिया जाता था।

शेयर किया भावुक पोस्ट

आईएचएफ के द्वारा सम्मानित होने के बाद रानी रामपाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “मैं इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे नाम से किसी स्टेडियम की पहचान हो सकती है। मुझे मिले इस सम्मान को देखकर लड़कियों को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी और इस सम्मान की हकदार मैं अकेली नहीं हूँ ये सम्मान मैं अपने पूरे टीम को समर्पित करती हूँ।” इसके साथ ही रानी रामपाल ने ट्विटर अकॉउंट पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिनमें वो खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं।

बात करें रानी के करियर की तो उन्होंने ही में समाप्त हुई दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज से कम बैक किया है। गंभीर चोटों की वजह से रानी ने हॉकी विश्वकप और कॉमनवेल्थ खेलों में भाग नहीं लिया था।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago