टेक्नोलॉजी

लांच होने से पहले ही दिखा विंडोज 11 का शानदार लुक, बदल गई हैं ये चीजें

Microsoft Windows 11 Leaked before official launch: विंडोज 10 के बाद इसके अगले बड़े अपडेट विंडोज 11 लोगों को इंतजार है, लेकिन लॉन्च किए जाने से पहले ही यह लीक हो गया है। वैसे तो बताया जा रहा है कि विंडोज 11 को आगामी 24 जून को लांच किया जा सकता है, लेकिन एक चीनी वेबसाइट पर इसके रिलीज होने से पहले ही इसके कई स्क्रीनशॉट सामने आ गए हैं।

हो रहे कई बड़े बदलाव

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इस बार विंडोज 11 में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। विशेष रूप से इसके डिजाइन में बड़े ही आकर्षक बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। स्टार्ट बटन और मेन्यू भी इसमें बिल्कुल नए तरीके का दिख रहा है। साथ ही टास्कबार में ऐप आइकंस इस बार बीच में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसमें यूजर्स को यह मौका दिया जाएगा कि यदि विंडोज 10 की तरह ही वे इसे बायीं और रखना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं।

ट्रांजिशन इफैक्ट्स में बदलाव

Image Source – The Verge

विंडोज 11 में ट्रांजिशन इफैक्ट्स में भी नई चीजें देखने के लिए मिलने वाली हैं। इस विंडोज के साथ नया बूट एनीमेशन मिलने वाला है, जिसमें कि स्टार्टअप साउंड भी मिलेगा। इतना ही नहीं, विंडोज 11 में फाइल एक्सप्लोरर के साथ आइकंस में भी कई तरह के परिवर्तन देखने के लिए मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़े

क्विक रीस्टार्ट और शटडाउन बटन

जिस तरीके से विंडोज 10 में लाइव टाइल्स देखने के लिए मिल रही थी, बताया जा रहा है कि इस बार यहां पर क्विक रीस्टार्ट और शटडाउन बटन मौजूद होंगे। साथ ही पिंड एप्स और रिसेंट फाइल्स स्टार्ट मेन्यू में मौजूद हो सकते हैं। एक तरीके से यह कहा जा सकता है कि विंडोज 10 में जो स्टार्ट मेन्यू दिया गया है, उसी को विंडोज 11 में आसान बना दिया गया है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago