Best Places To Visit In South India In Hindi: भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है और यह इकलौता ऐसा देश है जहां पर हर 200 किलोमीटर की दूरी को तय करने के बाद बोली और खाना बदल जाता है। चूंकि भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश है और इसी वजह से यहाँ पर हर एक जगह पर अलग जलवायु रहती है। इसी विभिन्नता की वजह से ही विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा यहाँ बना रहता है। आज के इस लेख में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ विशेष जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप इस वेकेशन पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाने वाला कोयंबटूर अपने कपड़ा उद्योग के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, दक्षिण भारत का यह खास हिल स्टेशन केरल-ऊटी मार्ग में पड़ता है। इस स्थान पर आप यहाँ के लोकप्रिय मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कोयंबटूर में आप मरुधमलाई, ध्यानलिंग, पेरुर पाटेश्वर मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थानों को देख सकते हैं।
केरल के सबसे समृद्ध शहरों में से एक कोच्चि अपने समुद्री किनारे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, इसके साथ ही यहाँ की संस्कृति और भोजन पूरी दुनिया में मशहूर है। कोच्चि में आप समुद्र किनारे बने हुए विशालकाय किलों को देखकर अपने मन को बहला सकते हैं। कोच्चि में आपको फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस चर्च जैसी ऐतिहासिक इमारतें और बीच देखने को मिलेंगे।
हम्पी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है और इसे भी यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज प्लेस की सूची में शामिल किया है। हम्पी में मौजूद कलाकृतियाँ आपको 15 वीं और 16 वीं शताब्दी की तरफ खींच ले जाती हैं और इसके अलावा यहाँ पर कई हिन्दू मंदिर भी स्थित है। हम्पी में विजया विठ्ठल मंदिर, अच्युतराय मंदिर, कदलेकलू गणेश मंदिर में द्रविड शैली का अच्छा उदाहरण देखने को मिलता है।
महाबलीपुरम पहले एक ऐतिहासिक बंदरगाह हुआ करता था और अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसे साल 1984 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज प्लेस की सूची में शामिल किया था। महाबलीपुरम अपने शैल चित्रों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और यहाँ पर पत्थर में की गई नक्काशी आपका मन मोह लेंगी। इसके अलावा महाबलीपुरम में कई ऐतिहासिक गुफा मंदिर भी हैं और सबका एक समृद्ध इतिहास है।
अपनी शाही विरासत को गोद में समेटे हुए मैसूर दक्षिण भारत का एक प्रमुख शहर है और विश्वभर में यह शहर अपने शाही स्मारकों और धरोहरों के लिए मशहूर है। मैसूर पूरी दुनिया में अपने मसालों के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ के मसाले पूरी दुनिया में एक्स्पोर्ट होते हैं। मैसूर में आप मैसूर का ऐतिहासिक किला, मैसूर का चिड़ियाघर, जगनमोहन पैलेस और वेणुगोपाल स्वामी मंदिर जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…