ज़रा हटके

अनोखी शादी: 2 फीट का दूल्हा और 6 फुट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Anokhi Shadi Pakistan: प्यार एक ऐसे मर्ज का नाम है जो जिस इंसान को हो जाता है वो इसमें पूरी तरह से खो जाता है। जब कोई किसी को दिल से पसंद करता है और प्यार करता है तो उसकी ढेरों कमियां उसको नजर नहीं आती हैं और ना ही मायने रखती हैं शायद इसी को सच्चा प्यार कहते हैं। प्यार में ना उम्र की सीमा मायने रखती है, ना रंग-रूप और ना ही कद-काठी। यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपके लिए ये सब बातें मायने नहीं रखती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। इस कपल को देखकर आप भी कहेंगे कि आज भी सच्चा प्यार जिंदा है।

2 फीट का दूल्हा, 6 फुट की दुल्हन

dailyhunt

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स बुरहान चिश्ती काफी लाइम लाइट बटोरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। बुरहान का सोशल मीडिया पर छाए रहने की वजह है उनकी लंबाई। जी हां, बता दें कि बुरहान की लंबाई मात्र 2 फीट है। वहीं बुरहान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। दरअसल, बुरहान ने जिस लड़की से शादी की है उसकी लंबाई 6 फीट है।

नार्वे में हुई है शादी

Bloggers Blogs

बुरहान चिश्ती का निकाह नार्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ है। उनके निकाह में करीब 13 अलग-अलग देशों से लोग शामिल होने आए थे। बुरहान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं बात करें बुरहान की तो उनको लोग बोबो के नाम से जानते हैं। बचपन से ही बुरहान पोलियो से ग्रस्त हैं जिस वजह से उनकी लंबाई नहीं बढ़ी और वो महज 2 फीट के रह गए। बुरहान बचपन से ही ओस्लो में रहते हैं। इतना ही नहीं बुरहान नार्वे में एक्टर सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

मिले हैं कई अवार्ड

breakingtube

इतना ही नहीं बुरहान काफी फेमस हैं। उन्हें साल 2017 में मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन का अवार्ड भी मिल चुका है। दरअसल, बुरहान को बचपन में ही पोलियो की बीमारी हो गई थी जिसके बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो गई और वो महज 2 फीट के रह गए। जिसके बाद बोबो का जीवन व्हीलचेयर पर ही व्यतीत हुआ, लेकिन मन से वो हमेशा एक मजबूत इंसान रहे और अपनी इस कमी को उन्होंने अपने सपनों के सामने नहीं आने दिया। अपनी बीमारी से उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी जिंदगी को सकारात्मक तरीके से जीना शुरू किया। अपनी ज़िंदगी में बुरहान खूब मस्ती करते हैं।

बुरहान और फौजिया की हुई है लव मैरिज

बुरहान की पत्नी की बात करें तो उनकी नाम फौजिया है। फौजिया पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं। बुरहान चिश्ती और फौजिया की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में फौजिया ने बताया कि वह बुरहान से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए फौजिया ने अपने हाथों पर बुरहान के नाम का टैटू भी बनवाया है। वहीं अपनी शादी के बारे में बुरहान चिश्ती कहते हैं कि उन्होंने लव मैरिज की है और वह दोनों एक हैप्पी कपल के रूप में रहने की पूरी कोशिश करेंगे। बुरहान कहते हैं कि वो लोगों के सामने प्यार की एक नयी मिसाल कायम करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि लोगों को ये बात समझनी चाहिए कि किसी से प्यार करने के लिए रूप, रंग और लंबाई मायने नहीं रखती है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago