ज़रा हटके

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में लिफ्ट में फंसा एक बच्चा, कई मिनटों बाद सुरक्षित निकाला गया

Child Stuck in Lift At Nirala Aspire Society: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में एक बच्चा लिफ्ट में कई मिनटों तक फंसा रहा। दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते के अंदर इस तरह की दूसरी घटना सामने आई हैं। ये घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही हैं। बिसरख पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। यह घटना कथित तौर पर निराला एस्पायर सोसाइटी में हुई थी। लिफ्ट के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा था। इस कारण से ये घटना कैमरें में क़ैद हो गई। सीसीटीवी क्लिप में साफ देखा जा सकता हैं कि लड़का मदद के लिए चिल्ला रहा हैं लेकिन उसकी आवाज़ बाहर तक नहीं पहुँच रही हैं।

वो लिफ्ट को अपने हाथों से भी खोलने की कोशिश करता हैं लेकिन इससे कोई फ़ायदा नहीं होता हैं। सोसायटी में रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा सोसायटी के निवासियों को भेजे गए एक ईमेल के अनुसार, बच्चा शाम 5.44 बजे फंस गया और सात मिनट बाद उसे बचा लिया गया। मेल में आगे लिखा है, “……. बच्चे ने गलती से अपनी साइकिल के दरवाजे पर दो बार टक्कर मार दी, जिससे लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर फंस गई।’ उन्होंने सोसाइटी के निवासियों से यह भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को लिफ्ट के दरवाजों से दूरी बनाए रखने और साइकिल न चलाने के लिए कहें। मेल में कहा गया है कि लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर एनओसी को पहले ही नवीनीकृत कर दिया गया था, और एहतियाती उपाय के रूप में किए जाने वाले निरीक्षण के लिए लिफ्ट कंपनी को एक शिकायत भी भेज दी गई थी।

गाज़ियाबाद में भी सामने आई थी ऐसी ही घटना(Child Stuck in Lift At Nirala Aspire Society)

अभी कुछ दिनों पहले ठीक ऐसी ही घटना नोएडा से सटे गाज़ियाबाद में घटी थी, जहा एक अपार्टमेंट में तीन बच्चे करीब 25 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे थे। इस घटना के बाद गाजियाबाद अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के दो सदस्यों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago