ज़रा हटके

औरतों को जिंदा दफना देता था ये डॉक्टर, लोग कहने लगे थे ‘डॉक्टर डेथ’

डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। डॉक्टरों से उम्मीद की जाती है कि वे लोगों की सेवा करेंगे। डॉक्टरों से यह आस लगाई जाती है कि वे मरीज का इलाज करेंगे। जरूरत पड़ी तो उन्हें मौत के मुंह से भी बचा ले आएंगे, लेकिन एक ऐसा डॉक्टर भी भारत में हुआ जो लोगों को जिंदगी देने वाला नहीं, बल्कि मौत देने वाला साबित हुआ। औरतों को तो यह डॉक्टर जिंदा दफना देता था और किसी को भी इसकी खबर तक नहीं होती थी। तभी तो लोगों ने और मीडिया ने इस सनकी डॉक्टर को डॉक्टर डेथ का नाम दे दिया था।

6 कत्ल का आरोप

Punemirror

संतोष पोल है इस डॉक्टर का नाम। इसके ऊपर 6 लोगों के कत्ल का आरोप है। इनमें से जहां पांच महिलाएं हैं, वही एक पुरुष भी है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित डोम नामक एक जगह का यह रहने वाला है। यहीं पर एक अस्पताल में वह डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई के दादर से उसकी गिरफ्तारी वर्ष 2016 में हुई थी। इसी के बाद पूछताछ के दौरान जो उसने खुलासे किए, उसके बाद पुलिस के भी पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।

शरुआत में हिचकी पुलिस

Lok Sabha

वर्ष 2016 के जून में सतारा के वाई नामक एक जगह से एक आंगनबाड़ी शिक्षिका लापता हो गई। 49 साल की शिक्षिका का नाम मंगला जेधे था। अचानक उसके गायब हो जाने के बाद परिवार वालों द्वारा डॉक्टर संतोष पोल का इसमें हाथ होने का शक जताया गया। संतोष पोल एक डॉक्टर होने के साथ भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता के रूप में भी काम कर रहा था। जिस थाने में मंगला के घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसी थाने के इंचार्ज के खिलाफ संतोष पोल ने भ्रष्टाचार का एक मामला भी उजागर किया था। इस वजह से उस पर हाथ डालने से पुलिस हिचक रही थी। फिर भी जब पुलिस पर दबाव अधिक बढ़ने लगा तो आखिरकार उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।

नर्स ने उगला राज

The Times Group

पुलिस के साथ पूछताछ में डॉक्टर संतोष पोल ने साफ कह दिया कि मंगला के गायब होने में उसका हाथ नहीं है। पुलिस के खिलाफ डॉक्टर के पास कोई सबूत नहीं थे। ऐसे में पुलिस को उसे छोड़ देना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मंगला जेधे के मोबाइल की लास्ट लोकेशन को पता किया। यह जानकारी सामने आई कि मंगला का मोबाइल फोन ज्योति मान्द्रे नामक एक नर्स के पास है, जो कि डॉक्टर संतोष पोल के साथ ही काम कर रही थी। पुलिस ने जब उससे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने यह सच उगल दिया कि डॉक्टर संतोष पोल ने मंगला जेधे को मार दिया है और अपने फार्महाउस में उसे दफन भी कर दिया है।

भाग गया था मुंबई

India

ज्योति के बयान के आधार पर पुलिस ने जब डॉक्टर संतोष पोल के फार्महाउस में उस जगह की जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई तो वहां एक कंकाल बरामद हुआ। उसकी फोरेंसिक जांच किए जाने पर यह पता चला कि यह मंगला जेधे का ही था। पुलिस ने अब डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी। संतोष पोल को आभास था कि ज्योति पुलिस के सामने सब कुछ उगल देगी। इसलिए वह पहले ही मुंबई के दादर में रहने वाले एक रिश्तेदार के पास भाग गया था। पुलिस ने हालांकि 11 अगस्त को उसे हिरासत में ले लिया।

जिंदा दफना देता था

Theweek

पूछताछ में संतोष पोल ने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि अब तक वह 5 महिलाओं और एक पुरुष को मार कर जिंदा दफना चुका है। उसने बताया कि पहला कत्ल उसने 2003 में किया था। इलाज के बहाने वह मरीजों को फार्महाउस में ले आता था। यहां मरीजों को एक ऐसा इंजेक्शन देता था, जिससे उनका शरीर काम करना बंद कर देता था। हालांकि वे जिंदा रहते थे। इसके बाद एक गड्ढा खोदकर वह उन्हें दफना देता था। उसके ऊपर नारियल का पेड़ इसलिए लगा देता था, ताकि किसी को भी शक ना हो।

डॉक्टर और नर्स दोनों कैद में

Mid Day

पुलिस को पांचों महिलाओं के नरकंकाल तो मिले, लेकिन संतोष पोल ने बताया कि एक पुरुष के शव को उसने तालाब में फेंक दिया था। डॉक्टर संतोष पोल ने ऐसा क्यों किया, यह अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को पता चला कि ज्योति इस डॉक्टर की गर्लफ्रेंड थी और उसके काम में उसका साथ दे रही थी। दोनों इस वक्त जेल में कैद हैं। इनके खिलाफ सुनवाई चल रही है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago