ज़रा हटके

इन देशों में नए साल को मनाने की परंपराएं हैं बेहद अजीब, नंबर 1 तो कर देगी हैरान

New Year Traditions in Different Countries: दिसंबर का महीना आ गया है यानि साल 2019 का आखिरी महीना और इस महीने के आखिर में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर के लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि नया साल आने और उसके जश्न मनाने को लेकर के काउंटडाउन शुरू हो गया है। कई लोगों ने अपने प्लैन्स बना लिए हैं कि वो नए साल का स्वागत कैसे करेंगे और इसे कैसे सेलीब्रेट करेंगे। किसी ने नए साल में बाहर जाने का प्लैन किया है तो कोई पार्टी प्लैन कर रहा है।

बता दें कि हर देश में ही नए साल के जश्न को बहुत जोरों-शोरों से मनाया जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां पर नए साल को मनाने की परंपराएं अलग-अलग होती हैं, जो सुनने में बेहद ही अजीब हैं। इन परंपराओं को जानकर आपको हंसी भी आएगी और आश्चर्य भी होगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि उन देशों के बारे में जहां पर बहुत ही अलग तरीके से इस जश्न को मनाने की परंपरा है।

डेनमार्क

Amar Ujala

डेनमार्क में नए साल को मनाने की जो परंपरा है वो बहुत ही अजीब है। बता दें कि यहां पर लोग नए साल को मनाने के लिए अपने पड़ोसी के घर के बाहर जाकर बर्तन तोड़ते हैं। जी हां, वही क्राकरी जिसके टूट जाने पर बहुत दुख होता है क्योंकि आपका पूरा सेट खराब हो जाता है। बचपन में अगर गलती से भी आपके हाथ से कोई कप टूट जाता था तो कितनी मार पड़ती थी, लेकिन डेनमार्क में लोग नए साल पर अपने घर के पुराने और बेकार बर्तनों को अपने पड़ोसी के दरवाजे पर जाकर तोड़ देते हैं। वहीं सुबह जिसके घर के बाहर सबसे ज्यादा बर्तन टूटे होते हैं वो उतना ही ज्यादा सबके बीच लोकप्रिय होता है।

चीन

Amar Ujala

नए साल पर जहां लोग पार्टी करते हैं दोस्तों से मिलते हैं लेकिन चीन में नए साल को बिल्कुल ही अलग तरीके से मनाया जाता है। बता दें कि चीन में लोग नए साल के मौके पर एक लाल लिफाफे में पैसे रखकर के अपने से छोटे को वो लिफाफा देते हैं। इसी के साथ नए साल की रात में पटाखें जलाए जाते हैं। इसके पीछे चीनी लोगों की ऐसी मान्यता है कि पटाखे जलाने और इसके शोर से बुरी शक्तियां दूर होती हैं।

रूस

tradish

रूस में जिस तरह से नए साल का जश्न मनाया जाता है वो बेहद ही अजीब है। जहां लोग नए साल पर ड्रिंक्स पीते हैं। एक-दूसरे को मैसेज भेजते हैं और कार्डस देते हैं वहीं रूस में लोग बिल्कुल अलग ही तरह से इन कामों को करते हैं। यहां पर नये साल में लोग अपनी एक विश को कागज पर लिखते हैं और फिर उस कागज को जला देते हैं। इसके साथ ही घड़ी में बारह बजने से पहले ही अपने शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन में गिराकर उसे पीना रहता है।

जापान

japansociety

जापानी लोगों की सभ्यता और संस्कृति बिल्कुल ही अलग है। वो लोग हर त्यौहार को अलग तरह से मनाते हैं। जापान में नए साल को ओमिसाका के नाम से जाना जाता है। बता दें कि नए साल के मौके पर वहां बौद्ध मठों में घंटियां बजाई जाती हैं वो भी ठीक 108 बार। 108 को लेकर वहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि यह नंबर इंसानों का होता है और इस तरह से करने से नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं।

थाईलैंड

thrillist

थाईलैंड में नए साल का जश्न होली से मिलता जुलता मनाया जाता है। थाईलैंड में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए समुंदर के किनारे पार्टी करते हैं और इसी तरह से वो नए साल का जश्न मनाते हैं। इतना ही नहीं यहां पर लोग एक-दूसरे के ऊपर पानी फेंककर नये साल का जश्न मनाया जाता है। नए साल के मौके पर थाईलैंड की सड़कों पर लोग पानी भरी हुई बाल्टी के साथ घूमते नजर आते हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago