ज़रा हटके

पिज़्ज़ा फ्री लेने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, फंस गया Pizza Hut

Pakistani Man Tweet for Free Pizza: एक शख्स ने फ्री में पिज्जा पाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया । तरीका इतना ज्यादा आकर्षक करने वाला था की उस शख्स और पिज्जा हट के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल एक पाकिस्तानी शख्स जोहाद ने मुफ्त में पिज़्ज़ा पाने के लिए डारेक्ट Pizza Hut को मैसेज किया , जिसमें उन्होंने लिखा एक एक्स्ट्रा लार्ज पिज्जा, 6 गार्लिक ब्रेड और एक कोक के लिए कितने लाइक्स चाहिए होंगे, उनके इस मैसेज के लिए Pizza Hut ने रिप्लाई दिया 10,000 लाइक्स।

इसके बाद जेहाद ने अपनी इस बातचीत की स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर डाल दिया और लोगों से 10,000 लाइक्स के लिए अपील की। फिर क्या कुछ ही घण्टों में 10 हजार लाइक्स आ गए। जिसके बाद पिज़्ज़ा हट ने अपने वादे के अनुसार एक एक्स्ट्रा लार्ज पिज्जा, 6 गार्लिक ब्रेड और एक कोक उस शख्स को भिजवाने को कहा।

लेकिन समस्या उस समय उत्पन्न हो गयी जब पिज़्ज़ा हट ने बताया की पिज़्ज़ा को डिलीवरी होने के लिए दो सप्ताह का समय लगेगा, और केवल लार्ज साइज का पिज़्ज़ा मिलेगा। इसके लिए जोहाद तैयार नहीं हुए उन्होंने लिखा- हमारी बात एक्स्ट्रा लार्ज पिज़्ज़ा की हुई थी, लेकिन केवल लार्ज पिज़्ज़ा नहीं चलेगा, और डिलीवरी होने के लिए दो सप्ताह का समय लगेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।

इसके बाद जोहाद ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा “इसे भूल जाइये अपना पिज़्ज़ा अपने पास रखिये हमें नहीं चाहिए।” इसके बाद पिज़्ज़ा हट ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से लिखा की उन्हें मुफ्त पिज़्ज़ा के लिए कई सारे मैसेज आ रहे है। सभी ग्राहकों को रिप्लाई करना असंभव है और हमने एक्स्ट्रा लार्ज पिज़्ज़ा बनाना बंद कर दिया है।

Facebook Comments
Abhishek pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago