ज़रा हटके

इस परिवार में 35 साल बाद पैदा हुई बेटी, तो उसे यूं लेकर आये घर

Rajasthan Family Hired Helicopter to Bring New Born Girl: राजस्थान के नागौर जिले के निम्बड़ी चन्दावता गांव में एक अनोखा मामला देखने के लिए मिला है। यहां पर एक परिवार में जब 35 साल के बाद बेटी का जन्म हुआ, तो उसके दादा ने अपनी पोती को लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर ही किराए पर लेकर भेज दिया।

हुआ दरअसल यह कि हनुमान प्रजापत नाम की एक व्यक्ति की पत्नी चुकी देवी को नागौर जिला अस्पताल में बीते 3 मार्च को बेटी हुई थी और इसके बाद हरसोलाव गांव में वह अपने माता-पिता के पास बेटी रिया की देखरेख के लिए चली गई थी।

हेलीकॉप्टर से पहुंचे गांव

Image Source – Twitter@ANI

यहां से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित निम्बड़ी चन्दावता गांव में रहने वाले प्रजापत के पिता मदनलाल कुम्हार चाहते थे कि उनकी पोती का जन्म यादगार बन जाए, क्योंकि परिवार में 35 वर्षों के बाद बेटी का जन्म हुआ था। ऐसे में उन्होंने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा दी। इस हेलीकॉप्टर से 3 व्यक्ति सवार होकर हरसोलाव गांव पहुंचे थे।

यह भी पढ़े

10 मिनट की यात्रा

लगभग 10 मिनट की यात्रा पूरी करके हरसोलाव गांव से ये लोग बेटी को लेकर वापस अपने गांव लौट गए। मदनलाल ने इसे लेकर कहा कि बेटी के आने से उन्हें बड़ी खुशी है और वे उसके सारे सपने पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को वे अच्छी तरह से पढ़ाएंगे-लिखायेंगे। लड़के और लड़की के बीच किसी भी तरह का अंतर किसी को भी नहीं करना चाहिए।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago