ज़रा हटके

शादी के 3 मिनट बाद ही दुल्हन ने लिया तलाक, नहीं पसंद आई दूल्हे की ये बात

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें लोग सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। एक समय था जब लोग सात जन्मों का वादा करके एक साथ रहा करते थे लेकिन आज के समय में सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहना तो छोड़ो लोग एक जन्म भी साथ में नहीं रह पाते हैं।

आपने सुना होगा कि शादी के कुछ समय या सालों बाद लोग एक-दूसरे से तलाक लेकर के अलग हो जाते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि वो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में और एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे जिसने शादी के महज 3 तीन बाद ही तलाक ले लिया।

दुल्हन को नहीं पसंद आई ये बात

जी हां, सुनने में आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन आखिर शादी के 3 मिनट बाद ही कोई ये फैसला कैसे ले सकता है। लेकिन ऐसा सच में हुआ है। बता दें कि दुल्हा और दुल्हन ने शादी के 3 मिनट बाद ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया और इसके साथ ही यह शादी दुनिया की सबसे छोटी शादी बन गई है। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के 3 मिनट बाद ही उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। तो आपको बता दें कि इसके पीछे वजह बनी एक ऐसी बात जो दुल्हन को पसंद नहीं आई और उसने तलाक ले लिया। तो चलिए अब आपको बताते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

शादी के 3 मिनट बाद लिया तलाक

बता दें कि ये पूरा मामला कुवैत देश का हैं। दूल्हा औऱ दुल्हन दोनों ही अपनी मर्जी से शादी कर रहे थे। दोनों शादी के लिए कोर्ट में गए और वहां हंसी खुशी दोनों ने अपनी और अपने परिवार वालों की रजामंदी से शादी कर ली। सबकुछ बहुत अच्छे से हुआ। दोनों शादी करके कोर्ट के बाहर निकले ही थे कि तभी कुछ ऐसा हुआ की बात तलाक तक पहुंच गई।

एक शब्द बना तलाक की वजह

दरअसल, कोर्ट से बाहर निकलते समय सीढ़ियों पर दुल्हन का पैर फिसल गया और वो गिर गई। दुल्हन के गिरने पर दूल्हा उसको उठाने की बजाए हंसने लगा और उसे ताना मारते हुए स्टुपिड (बेवक़ूफ़) बोल दिया। बस उस एक शब्द ने वहीं पर उसकी शादी को खत्म कर दिया। दूल्हे की ये बात दुल्हन को पसंद नहीं आई और वो तुरंत उठी और वापस कोर्ट के अंदर चली गई।

कोर्ट में जाते ही उसने अपनी इस शादी को खत्म करने की बात की और शादी के कैंसिल कराने की बात करने लगी। हालांकि, लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी और वहीं तुरंत का तुरंत दोनों का तलाक हो गया। इस तरह ये शादी दुनियां की सबसे छोटी शादी बन गई जिसमे शादी के सिर्फ 3 मिनट बाद ही तलाक हो गया।

बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। लोगों ने दुल्हन के द्वारा उठाए गए इस कदम की काफी सराहना की। सभी ने दुल्हन के इस फैसले पर उसको पूरी तरह से सपोर्ट किया और दूल्हे को इस पूरे मामले में लोगों की बातें सुनने को मिली। एक यूजर ने लिखा कि जो पति शादी के शुरुआत में ही इस तरह की हरकत करे उसे छोड़ देना ही सही है। वहीं एक ने लिखा कि जिस शादी में मान सम्मान ही ना हो उस शादी के कोई मायने नहीं होते हैं। वहीं एक यूजर लिखता है कि जब शादी के शुरुआत में ही दुल्हे का रवैया ऐसा है तो बाद में वो पता नहीं क्या के करेगा, इसलिए दुल्हन ने उसे छोड़ सही किया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago