ज़रा हटके

स्वर्ग की सैर कर वापस आई महिला, बताया गलती से ले गए थे यमराज

जीवन और मरण जिंदगी के दो ऐसे सत्य और रहस्य हैं जिन से आज तक विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। मरने के बाद व्यक्ति कहां जाता है, उसके साथ क्या होता है, ये सभी बातें आज तक एक ऐसा रहस्य बनी हुई हैं जिनका कोई सही जवाब नहीं मिल पाया है। आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिसकी मृत्यु हुई, घर में उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी लेकिन फिर अचानक ही वो स्वर्ग की सैर करके वापस आ गई। जी हां, सुनने में आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन उस महिला के मुताबिक मरने के बाद वह स्वर्ग गई और फिर वहां से वापस आकर जीवित हो गई। तो चलिए आपको बताते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

पंजाब के गुरदासपुर का मामला

himachal janadesh

ये पूरी घटना घटित हुई पंजाब के गुरदासपुर जिले में, जहां पर एक महिला जिसका नाम बीरो देवी था उसकी मौत हो गई। बीरो देवी डायबिटीज से पीड़ित थी। रात में अचानक ही जब घर वाले उनके पास गए तो उन्होंने पाया कि उनकी सांसे नहीं चल रही हैं। तभी घर वालों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और घर में मातम पसर गया। आठ घंटों के बाद अचानक ही बीरो देवी वापस से जिंदा हो गई और उसके बाद जो उन्होंने बताया उसे सुनकर तो सबके होश उड़ गए।

डॉक्टरों ने भी मृत घोषित किया

बता दें कि जब बीरो देवी के घर वालों ने उनकी सांसे रूकी हुई देखी तो वो उनको डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उनका चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और उसे घर ले जाने की सलाह दी। घर में उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लोग उनके पार्थिव शरीर के पास बैठकर विलाप कर रहे थे तभी वहां बैठे एक परिजन ने बीरो देवी के शरीर में हरकत महसूस की। जब बीरो देवी के दिल के पास कान लगाकर सुना गया तो उनकी धड़कनें चल रही थी।

शरीर में वापस आ गयी जान

देखते ही देखते बीरो देवी के मृत शरीर में जान आ गई। वो अचानक ही उठकर बैठ गई और उन्हें देखकर लोग घबरा गए। जब लोगों ने बीरो देवी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह स्वर्ग घूमकर आई हैं। उसने बताया कि पास के मुहल्ले से यमराज को किसी को ले जाना था, लेकिन गलती से उसे लेकर चले गए थे। जब यमराज को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने दोबारा से मेरी आत्मा को इस शरीर में भेज दिया।

बीरो देवी को जब दोबारा जीवित पाया गया तो उनके घर वाले वापस से उनको अस्पताल लेकर गए। जहां पर तीन दिनों तक उनका इलाज हुआ और इसके बाद उनको घर वापस भेज दिया गया है। सिविल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनजिंदर सिंह बब्बर ने कहा कि महिला जो कुछ भी कह रही है वह झूठ है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बीरो देवी का शुगर लेवल काफी कम हो गया होगा। इस कारण शरीर में हरकत बंद हो गई होगी। इसी वजह से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि मृत घोषित करने से पहले अगर ईसीजी टेस्ट किया गया होता शायद यह गड़बड़ी नहीं होती।

बता दें कि यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं हैं बल्कि इसके पहले भी इस तरह की घटना कई लोगों के साथ घटित हो चुकी है, जिसमें वो मरने के बाद वापस से जिंदा हुए हैं। हालांकि, ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे की असल वजह क्या है इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी आज तक नहीं मिल पाई है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

9 months ago