Youtube
Whale Fish Vomit Price in India: कई ऐसी चीजें होती हैं जिनको सुनकर मन अजीब सा हो जाता है, घिन आती है और उस बारे में बात करने का मन भी नहीं होता। जी हां, हम बात कर रहे हैं उल्टी की। बता दें कि यदि आपके सामने भी कोई उल्टी करता है तो आपको अजीब सा लगता है और घिन आ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताएंगे जहां पर एक उल्टी की वजह से एक मछुआरा रातों रात अमीर बन गया और उसकी जिंदगी संवर गई।
हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के एक मछुआरे की, जिसे सुमद्र में मछली पकड़ते समय एक जीव की उल्टी मिली। बता दें कि पहले वो इसे देखकर समझ नहीं पाया कि ये क्या चीज है। लेकिन बाद में पता लगा कि ये उल्टी व्हेल मछली की थी। उल्टी मिलना आपको सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा। लेकिन इस व्हेल की उल्टी ने उस मछुआरे की किस्मत रातों रात बदल दी। बता दें कि व्हेल की उल्टी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.20 लाख अमेरिकी डालर यानि कि करीब 2.27 करोड़ रूपए बताई जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है।
डेली मेल में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार दक्षिणी थाइलैंज के कोब सामुई के समुद्र तट पर जुमरई थाइकोट जो पेशे से एक मछुआरा है, उसको समुद्र में एक बड़ा सा टुकड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। जुमरई ने उस टुकड़े को उठाया और उसे लेकर अपने घर आ गया। बता दें कि इस टुकड़े का वजन लगभग 7 किलोग्राम था। उसने वो टुकड़ा उठाकर अपने घर पर रख लिया।
हालांकि, जुमरई को इस टुकड़े के बारे में कोई भी अंदाजा नहीं था कि आखिर ये चीज है क्या और उसने इस टुकड़े के बारे में अपने पड़ोसियों को बताया। लोग भी उस टुकड़े को देखकर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये चीज क्या है। तभी जुमरई ने अंदाजा लगाया कि ये कहीं व्हेल मछली की उल्टी तो नहीं है। अपनी इस बात को कंफर्म करने के लिए उसने अपने इलाके के स्थानीय अधिकारियों से मदद लेने की बात सोची।
अब आपको लग रहा होगा कि आखिर व्हेल मछली की उल्टी में ऐसा क्या खास है कि उसकी कीमत करोड़ों में हैं, तो हम आपको बता दें कि व्हेल की उल्टी काफी महंगी बिकती है। इसे एंबरग्रिस कहते हैं। व्हेल मछली की उल्टी में एक खास तरह का पदार्थ पाया जाता है जो कि परफ्यूम बनाने के काम आता है। इसके बने हुए परफ्यूम काफी अच्छे होते हैं और काफी ऊंचे दामों पर बिकते हैं। जिस वजह से परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां व्हेल की उल्टी को ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। दरअसल. व्हेल की उल्टी से बना हुआ परफ्यूम काफी लंबे समय तक टिका रहता है जिस वजह से इसकी कीमत करोड़ों में होती है।
बता दें कि जुमरई ने जब स्थानीय अधिकारियों की मदद ली और उस टुकड़े की जांच की गई तो वह व्हेल मछली की उल्टी ही निकली। यह सुनकर जुमरई की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वो मछुआरा जो दिन के 940 रूपए कमाता था, आज एक उल्टी के टुकड़े ने उसे करोड़पति बना दिया। फिलहाल अब जुमरई उस टुकड़े को बेचने की सोच रहा है। वह अधिकारीयों की मदद लेकर इस बात का पता लगा रहा है कि कैसे इस टुकड़े को अच्छे और ऊंचे दामों पर बेचा जाए। अधिकारियों ने इस टुकड़े की कीमत बता दी है।
थाइलैंड के जुमरई के साथ जो भी हुआ उसे उसकी किस्मत ही कहेंगे कि एक उल्टी के टुकड़े ने रातों रात उसे इतना अमीर बना दिया। इसे कहते हैं कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है और कब किसकी किस्मत कैसे चमक जाए इस बात का पता भी किसी को नहीं होता है। जुमरई के साथ जो हुआ वो भी किसी चमत्कार से कम नहीं था।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…