ज़रा हटके

अनोखा कानून: इस देश में पुलिस की भर्ती के लिए महिलाओं को पास करना होता है वर्जिनिटी टेस्ट

Virginity Test Female Police: नौकरी पाने के लिए आपको कई तरह की परीक्षाएं देनी होती है। इसके बाद कई तरह के टेस्ट पास करने के बाद आपको नौकरी मिलती है। वहीं बात करें सरकारी नौकरी की तो इस नौकरी को पाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। इसके लिए रिटन, फिजिकल और इंटरव्यू कई तरह के टेस्ट देने  होते हैं तब जाकर यह नौकरी मिलती है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां पर पुलिस की नौकरी पाने के लिए एक ऐसा टेस्ट देना होता है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जी हां, आपको यही लगेगा कि आखिर इस नौकरी में इस तरह के टेस्ट की क्या जरूरत है। लेकिन इस देश के नियम कुछ अलग हैं। बता दें कि एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। इस देश में महिलाओं को ये साबित करना होता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है ये देश।

नौकरी पाने के लिए होता है वर्जिनिटी टेस्ट

Punjabkesari

पुलिस में भर्ती पाने के लिए इंडोनेशिया में महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट कराना पड़ता है। इसके लिए उनका मेडिकल चेकअप भी होता है। इतना ही नहीं नौकरी पाने के लिए महिलाओं को अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन करना होता है। उनकी खूबसूरती का आधार पर ही उनका चयन होता है। खास बात है कि जो लोग इन महिलाओं की भर्ती के लिए ये टेस्ट लेते हैं उस टीम में सिर्फ पुरूष ही होते हैं। उनकी खूबसूरती पर ही जज पुलिस की नौकरी के लिए उनकी भर्ती करते हैं।

बता दें कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स इंडोनेशिया के आजाद होने के बाद साल 1946 में बनी थी। उसके लगभग बीस साल बाद साल 1996 में वहां की पुलिस फोर्स को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया था। जिसके बाद साल 1999 में जब वहां के प्रेसिडेंट सुहार्तो ने अपने पद से इस्तीफा दिया था उसके बाद ही दोबारा फिर से वहां की पुलिस फोर्स को स्वायत्तता मिली थी।

टेस्ट के खिलाफ उठी है आवाज

Hindustantimes

पुलिस में भर्ती के लिए खूबसूरती और वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर इसके खिलाफ आवाज भी उठाई गई है। साल 2014 में इस टेस्ट को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गाइडलाइन जारी की थी। इतना ही नहीं इंडोनेशिया की मानव अधिकारी संगठन ने इस टेस्ट के खिलाफ कई बार आवाज भी उठाई। लेकिन प्रशासन ने इसको लेकर किसी भी तरह का कोई कदम नहीं उठाया। हालांकि, प्रशासन इसके खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठाने में असफल ही रहा है।

टेस्ट से नहीं है कोई परेशानी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के साथ किए जाने वाले इस टेस्ट के बारे में जब आर्मी फोर्स के जनरल मोल्डोको से बात की गई तो उनका जवाब था- इस टेस्ट से प्रॉब्लम क्या है? ये तो एक अच्छा काम है फिर इसकी आलोचना क्यों? हालांकि, उनका यह जवाब काफी अजीब था। लेकिन सवाल ये उठता है कि पुलिस की नौकरी करने के लिए खूबसूरती और वर्जिनिटी टेस्ट की जरूरत क्या है।

क्योंकि पुलिस के काम के लिए इन सभी चीजों का होना कोई मायने नहीं रखता है, फिर भी इस देश में काफी लंबे समय से महिलाओं की भर्ती के लिए यह टेस्ट होता है और वहां के लोग इस बात को अब तक पूरी तरह स्वीकार भी कर चुके हैं। आपको क्या लगता है कि पुलिस में भर्ती के लिए इस तरह का टेस्ट करवाना सही है या नहीं। इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago