राशिफल

वर्ष 2019 में धनलक्ष्मी पाने के लिए करे ये उपाय

जीवन में आने वाले समय को जानने की हर किसी को इच्छा होती है। जैसे ही नया साल दस्तक देने लगता है। लोगो को ये चिंता सताने लगती है कि नया साल उनके लिए कैसा साबित होगा। जिन लोगो का ये साल अच्छा गया है। तो उनको यही उम्मीद होती है कि ये साल भी अच्छा ही साबित होगा और जिन लोगो का ये साल कुछ खास नहीं गया। तो उनको यही डर सताता रहता है कहीं 2019 भी बेकार साबित न हो।

नए साल में सभी लोग पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक व भौतिक सुख-सुविधा चाहते है। वर्ष 2019 आपके परिवार और व्यापार के लिए फायदेमंद हो तो, इसके लिए आपको कुछ सरल उपाय करने होंगे।

आज हम आपको बताएगे कि कौन सी राशि को क्या उपाय करना चाहिए।

YouTube

मकर राशि: इस राशि के लोगो को 2019 में भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और पुरे वर्ष ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। प्रदोष के दिन किसी गरीब को वस्त्र दान करने चाहिए इससे आपका पूरा वर्ष शुभ रहेगा।

पंजाब केसरी

सिंह राशि: इस राशि के जातको को भगवान शक्ति की आराधना करनी चाहिए। भगवान सुर्य को प्रात: इस मंत्र से अर्घ्य दें- ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:। इसके आलावा शुक्रवार को अपनी पत्नी को चांदी के आभूषण की भेंट करे।

youtube

तुला राशि: आपको गुरु आराधना व गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही अपने पिता की सेवा करनी चाहिए और गरीब विद्यार्थी को पुस्तक दान करनी चाहिए। आपकी वजह से पुरे वर्ष किसी को दिल न दुखे, ऐसा प्रयास करना है।

Ratnahouse

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगो को सूर्य का जाप और आराधना करनी चाहिए। रविवार के दिन मानक, छाता, लाल वस्त्र एवं गुड़ दान करना चाहिए। स्नान के पानी में नागरमोथा डालकर स्नान करे।

youtube

धनु राशि: इस राशि के लोगो को दत्तात्रेयजी की आराधना व मंत्र जप करना चाहिए। इसके साथ की किसी महान पुरुष को कमंडल व धोती का दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपका पूरा वर्ष शुभ रहेगा।

YouTube

कुंभ राशि: आपको पुरे वर्ष हनुमानजी की आराधना व पूरे वर्ष हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन काले वस्त्र, उड़द, काली तिल, लोहे का चाकू, काला छाता एवं काला फूल दान करना चाहिए।

Ratnahouse

मीन राशि: इस वर्ष राधाकृष्ण की आराधना करना चाहिए व पूरे वर्ष गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। मंगलवार के दिन श्रीकृष्ण मंदिर में माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

YouTube

कन्या राशि: इस राशि के लोगो को केतु जप व शिवजी की आराधना करना चाहिए। पूरे वर्ष स्नान के जल में देवदार डालकर स्नान करना चाहिए। शिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवाभिषेक करें एवं सोमवार के दिन भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

youtube

मिथुन राशि: इस वर्ष गायत्रीदेवी की आराधना व गायत्री मंत्र करना चाहिए। मंदिर के पुजारी को पीला वस्त्र व जनेऊ भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपका वर्ष शुभ रहेगा।

Ratnahouse

मेष राशि: इस राशि के लोगो को राहु के जप व गणेशजी की आराधना करना चाहिए। इसके आलावा बहन को सोने का दान देना चाहिए। प्रत्येक बुधवार को गणेशजी के मंदिर में हरे मूंग हरे वस्त्र में बांधकर भेंट करे।

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago