ज्योतिष के मुताबिक कुल 12 राशियां है और हर राशि के जातक यानि हर राशि में जन्मा इंसान कुछ अलग व्यवहार, आदतों और विशेषताओं वाला होता है। इन 12 राशियों में से चौथे स्थान पर जो राशि विराजमान है वो है कर्क राशि। जिसका स्वामी चंद्र है। जिस किसी राशि में इंसान का जन्म हुआ हो उनका प्रभाव उस इंसान की जिंदगी पर ज़रूर रहता है। इसी तरह कर्क राशि की भी अपनी कुछ विशेषताएं हैं और जो मनुष्य इस राशि का हो उसमें वो विशेषताएं खुद ही आ जाती हैं। चलिए आपको कर्क राशि के बारे में विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार कर्क राशि वाले इंसान होते कैसे हैं..
माना जाता है कि अगर कोई शख्स कर्क राशि में जन्मा हो तो वो प्रेरक, अत्यधिक कल्पनाशील, वफादार, भावनात्मक, दयालु और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला होता है।
इस राशि के लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं और परिवार के साथ इन्हे बेहद प्यार और लगाव होता है।
भावुक और संवेदनशील होने के चलते ये दूसरों की भावनाओं को समझते भी हैं और उनका आदर भी करते हैं।
कर्क राशि के लोग जितने भावुक और संवेदनशील होते हैं, गुस्सा होने पर उतने ही असंवेदनशील, मूडी और तुनकमिज़ाजी हो जाते हैं।
इन्हे यात्राएं करना बेहद पसंद होता है। लेकिन घर परिवार से ये ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते।
इस राशि के लोग सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हैं।
तो ये थी कर्क राशि वाले जातक की विशेषताएं। अब आपको बताते हैं कि कर्क राशि वाली लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है।
कर्क राशि की लड़कियों को ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं जो उनकी भावनाओं को समझें और उनके प्रति ईमानदार हों।
इस राशि की लड़कियों को प्यार और नौकरी दोनों में स्थायित्व पसंद होता है।
कर्क राशि की लड़कियां तभी प्यार करती हैं जब उन्हे पूरा भरोसा हो जाता है। अपने जीवनासाथी को पूरी तरह परखने के बाद ही वो प्यार करती हैं और फिर उस रिश्ते को पूरी वफादारी के साथ निभाती हैं।
कर्क राशि वाली महिलाएं या लड़कियां अगर किसी बात से नाराज़ हो जाएं तो इसका असर उनके जीवनसाथी की जेब पर पड़ता है। क्योंकि ये अपनी कोई पसंदीदा चीज़ को देखते ही तुरंत मान जाती हैं जिसे खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
कर्क राशि की लड़कियां पहली मुलाकात में ज्यादा घुलती-मिलती नहीं हैं। बल्कि किसी से भी एक दो मुलाकात के बाद ही ज्यादा बात करती हैं।
कर्क राशि की महिलाओं को फूल बेहद पसंद आते हैं।
कर्क राशि की लड़कियां कंजूस भी होती हैं। ये अपने कमाए पैसों को खर्चने में कतराती हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…