राशिफल

जानें कर्क राशि की विशेषताएं और कैसी होती हैं कर्क राशि वाली लड़कियां

Kark Rashi Ki Ladkiya Kaisi Hoti Hai: ज्योतिष के मुताबिक कुल 12 राशियां है और हर राशि के जातक यानि हर राशि में जन्मा इंसान कुछ अलग व्यवहार, आदतों और विशेषताओं वाला होता है। इन 12 राशियों में से चौथे स्थान पर जो राशि विराजमान है वो है कर्क राशि। जिसका स्वामी चंद्र है। जिस किसी राशि में इंसान का जन्म हुआ हो उनका प्रभाव उस इंसान की जिंदगी पर ज़रूर रहता है। इसी तरह कर्क राशि की भी अपनी कुछ विशेषताएं हैं और जो मनुष्य इस राशि का हो उसमें वो विशेषताएं खुद ही आ जाती हैं। चलिए आपको कर्क राशि के बारे में विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार कर्क राशि वाले इंसान होते कैसे हैं..

कर्क राशि की खासियत

  1. माना जाता है कि अगर कोई शख्स कर्क राशि में जन्मा हो तो वो प्रेरक, अत्यधिक कल्पनाशील, वफादार, भावनात्मक, दयालु और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला होता है।
  2. इस राशि के लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं और परिवार के साथ इन्हे बेहद प्यार और लगाव होता है। 
  3. भावुक और संवेदनशील होने के चलते ये दूसरों की भावनाओं को समझते भी हैं और उनका आदर भी करते हैं। 
  4. कर्क राशि के लोग जितने भावुक और संवेदनशील होते हैं, गुस्सा होने पर उतने ही असंवेदनशील, मूडी और तुनकमिज़ाजी हो जाते हैं।
  5. इन्हे यात्राएं करना बेहद पसंद होता है। लेकिन घर परिवार से ये ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते। 
  6. इस राशि के लोग सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हैं। 

तो ये थी कर्क राशि वाले जातक की विशेषताएं। अब आपको बताते हैं कि कर्क राशि वाली लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है।

कर्क राशि की लड़कियां कैसी होती है(kark rashi ki ladkiya kaisi hoti hai)

  • कर्क राशि की लड़कियों को ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं जो उनकी भावनाओं को समझें और उनके प्रति ईमानदार हों।
  • इस राशि की लड़कियों को प्यार और नौकरी दोनों में स्थायित्व पसंद होता है। 
  • कर्क राशि की लड़कियां तभी प्यार करती हैं जब उन्हे पूरा भरोसा हो जाता है। अपने जीवनासाथी को पूरी तरह परखने के बाद ही वो प्यार करती हैं और फिर उस रिश्ते को पूरी वफादारी के साथ निभाती हैं।
  • कर्क राशि वाली महिलाएं या लड़कियां अगर किसी बात से नाराज़ हो जाएं तो इसका असर उनके जीवनसाथी की जेब पर पड़ता है। क्योंकि ये अपनी कोई पसंदीदा चीज़ को देखते ही तुरंत मान जाती हैं जिसे खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
  • कर्क राशि की लड़कियां पहली मुलाकात में ज्यादा घुलती-मिलती नहीं हैं। बल्कि किसी से भी एक दो मुलाकात के बाद ही ज्यादा बात करती हैं।
  • कर्क राशि की महिलाओं को फूल बेहद पसंद आते हैं। 
  • कर्क राशि की लड़कियां कंजूस भी होती हैं। ये अपने कमाए पैसों को खर्चने में कतराती हैं।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago