राशिफल

राशि चक्र के दिलचस्प तथ्य – जो बताते है आपका व्यक्तित्व (Zodiac Signs Personality)

दोस्तों आप तो जानते ही होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं और हर राशि का अपना अलग ही महत्व होता है, और व्यक्ति के राशि के आधार पर ही उसके स्वभाव का आकलन भी किया जाता है।

या फिर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कोई व्यक्ति जिस जगह और समय जन्म लेता है, उस समय खगोलीय पिंडों का अध्ययन कर ज्योतिषाचार्य द्वारा उसकी कुंडली बनाई जाती है और राशि निर्धारित की जाती है, इन्ही कुंडली और राशि की सहायता से वर्तमान और भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अध्ययन किया जाता है, और भविष्य में कुछ बुरा होने पर उसका हल भी बताते हैं। ब्रम्हांड में 9 ग्रह माने गए हैं, और 12 राशियां, और हर राशि का स्वामी अपनी राशि के आधार पर एक अलग व्यक्तित्व लिए होता है।

ThoughtCo

तो आइए जानते हैं की किस राशि के स्वामी का व्यक्तित्व कैसा होता है:- Zodiac Signs Personality

मेष (निर्भय)

इस राशि के लोग सदा ही निर्भय होते हैं, जीवन में किसी भी कठिनाई से डरे बिना हर काम को निडरता से करते हुए आगे बढ़ते हैं।

वृषभ (साहसी)

इस राशि के लोग साहसी होते हैं। चाहे कितना भी कठिन कार्य हो या फिर नामुमकिन सा लगने वाला कार्य हो, साहस के साथ उस कार्य को पूर्ण करते हैं, और अपने इसी स्वभाव के कारण आप अपने साथियों के प्रिय भी होते हैं ।

मिथुन (बहुमुखी प्रतिभा के धनी)

इस राशि के स्वामी हर क्षेत्र में दक्ष होते हैं, बहुमुखी प्रतिभा के धनी आप प्रत्येक काम को मन लगाकर सफलतापूर्वक पूर्ण करते है। आपके काम में कोई कमी नही निकल सकता। आपके इसी गुण के कारण लोग आपको पसंद करते हैं।

कर्क (सबके प्रति प्रेम की भावना)

इस राशि के लोग बहुत कोमल हृदय के होते हैं, प्राणी मात्र से प्रेम करना इनकी खासियत होती है, इस राशि के लोग कभी किसी का बुरा नही करते और सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

सिंह (आधिकारिक प्रवृत्ति)

इस राशि के लोग अत्यंत ही होशियार होते है, और इनमें एक अधिकारी के समान प्रवृत्ति होती है, इन्हें लोगों से काम करवाना आता है, इन्हें चुनौतियाँ पसंद होती है।

कन्या (समझदार)

इस राशि के स्वामी बहुत समझदार और सुलझे हुए होते हैं, हर समस्या का समाधान बहुत ही सोच विचार करके करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। दूसरे लोग भी आप से सलाह लेते हैं।

तुला (अच्छे सम्बंध रखना)

इस राशि के व्यक्ति सभी के मित्र होते है, अपने राशि के अनुसार ही आप भी बात बहुत टोल मोल के करते हैं, सोच समझकर किये बातों की वजह से ही लोगों को आपकी बात का बुरा नही लगता ।

वृश्चिक (दृढ़ निश्चयी)

आप बहुत ही दृढ़ निश्चयी प्रवृत्ति के होते है, आप किसी भी कार्य को करने का सोचते हैं तो उसे अवश्य ही पूरा करते हैं, किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना आपके व्यवहार में नही है।

धनु (सकारात्मक सोच

आप सकारात्मक सोच के धनी होते हैं और इस वजह से आप हमेशा खुश रहते हैं। आप नकारात्मकता के पहाड़ से भी सकारात्मकता की एक सुई निकाल ही लेते हैं, इसी वजह से लोग आपसे काफी प्रभावित भी होते हैं।

मकर ( खुशमिज़ाज़)

आप बहुत खुलेदिल के और खुशमिज़ाज़ व्यक्तित्व वाले होते हैं, आप अपने मन की सुनते हैं और अपने हिसाब से काम करते हैं, जहां आपका मन ना माने वो काम आप बिलकुल नही करते, आपको अपने तरीके से काम करना पसंद है।

कुम्भ (सबका प्यारा)

आपको लोग बहुत पसंद करते हैं, सबके पसंद नापसंद का आप खयाल रखते हैं, बुरा लगने वाली बातों को आप नज़रअंदाज कर देते हैं, कभी कटु शब्द नही बोलते, इसलिए आप को लोग बहुत पसंद करते हैं।

मीन (शांतिप्रिय)

आप अपने आप में रहना ज्यादा पसंद करते हैं, आपको अनजान लोगों से ज्यादा बात करना पसंद नही और ना ही आपको ये पसंद है कि कोई आपके ज़िन्दगी में ज्यादा ताक झांक करें। आपको शांत माहौल ज्यादा पसंद है।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों आशा करते हैं आज का ये लेख आपलोगो को पसंद आया होगा और साथ ही अब आप अपने आप को एक शब्द में परिभाषित भी कर सकते हैं। तो कैसा लगा आपको ये लेख, कमेंट करके हमे बताइयेगा ज़रूर।

Facebook Comments
Arvind Kumar

Share
Published by
Arvind Kumar

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

1 month ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago