ब्यूटी

जानिए क्या होता है फेस मिस्ट, कैसे इसके इस्तेमाल से आप भी पा सकते हैं कुछ ही सेकंड में एक ग्लोइंग फेस

Face Mist Kya Hota Hai:- आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अपने आप को बेहतर दिखाने की रेस में हर इंसान चाहे वह लड़का हो या लड़की कई तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है। ताकि वह कहीं भी जाए उनकी खूबसूरती बरकरार रहे। लेकिन आपको बता दें कि खूबसूरत स्किन और चार्मिंग पर्सनालिटी पाने के लिए केवल ब्यूटी प्रोडक्ट ही जरूरी नहीं होते हैं। इसके लिए आपकी डायट भी सही होनी चाहिए। क्योंकि ब्यूटी प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से आपके स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

त्वचा को खूबसूरत बनाने और ग्लोइंग फेस के लिए एक प्रोडक्ट मार्केट में काफी दिनों से मौजूद है जो अब धीरे-धीरे हर महिला की जरूरत बनते जा रही है। इसका नाम है फेस मिस्ट, आज के समय में फेस मिस्ट लड़कियों के स्किन केयर का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। हालांकि अभी भी ऐसे कई सारे लोग हैं जो इसकी खासियत से अनजान हैं। कई सारी लड़कियां नहीं जानती कि फेस मिस्ट के इस्तेमाल से बेहद आसानी से और कभी भी ग्लोइंग फेस पाया जा सकता है। अगर आप भी उन लड़कियों में से एक है जो फेस मिस्ट की खूबियों के बारे में नहीं जानती हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि यह क्या चीज है और आपको कैसे यह पल भर में एक खूबसूरत त्वचा दे सकता है।

क्या होता है फेस मिस्ट [Face Mist Kya Hota Hai]

फेस मिस्ट एक ऐसा ब्यूटी किट है जिसे आपको अपने ब्यूटी किट्स की सूची में शामिल कर ही लेनी चाहिए। फेस मिस्ट एक तरह का स्प्रे होता है। जो कि हर्ब्स और अलग-अलग तरह के नेचुरल प्रोडक्ट को मिलाकर बनाया जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन डिहाइड्रेट नहीं होती साथ ही यह आपको कई तरह की अन्य परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है। यह कोई आम ब्यूटी स्प्रे नहीं है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट चेंज देख सकते हैं। बाजार में फेस मिस्ट आपको कई तरह के इनग्रेडिएंट्स के साथ मिल जाएंगे। जिनमें ग्रीन टी एलोवेरा जेल इत्यादि जैसे इनग्रेडिएंट्स शामिल है। आप चाहे तो फेस मिस्ट को घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आपकी स्किन ड्राई हो या ऑइली यह हर तरह की स्किन को सूट करता है।

DNA India

क्या काम करता है फेस मिस्ट :-

फेस मिस्ट का इस्तेमाल मेकअप में फ्लालेस लुक पाने और मेकअप के लिए इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट को ब्लेंड करने में मदद करता है। आप फाउंडेशन कंडीशनर या आई शैडो लगाने से पहले ब्लेंडर या ब्रश पर फेस मिस्ट को हल्का सा स्प्रे कर लें। इसके बाद आप देखेंगे कि कैसे आप का प्रोडक्ट अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है। नतीजन आपको एक खूबसूरत स्किन मिलती है।

ग्लोइंग स्किन और यंग लुक देता है फेस मिस्ट :-

ग्रीन टी से बने फेस मिस्ट में एंटी – ऑक्सीडेंट्स के लक्षण मौजूद होते है। यही कारण है कि अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे पर ग्लो आ जाता है साथ ही यह आपको झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है।

goodjujucompany

टचअप को बनाएं आसान :- 

कई बार आपको आनन फानन में कहीं से लौटने के बाद तुरंत पार्टी या कहीं घूमने के लिए जाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको तुरंत फ्रेश लुक के लिए टच अप की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन दिन भर की थकान के कारण उसके बाद भी आप का लुक बेहद ही डल नजर आता है। ऐसे में आप सबसे पहले आपने फेस को गुनगुने पानी से वश करने के बाद चेहरे पर फेस मिस्ट स्प्रे करें और इसे पूरे चेहरे पर उंगलियों की मदद से ब्लेंड करें। इसके बाद मेकअप करें। इससे आपका मेकअप भी ज्यादा नहीं लगेगा और परफेक्ट लुक मिलेगा। साथ ही आपके चेहरे से दिन भर की थकान भी हमेशा के लिए गायब हो जाएगी।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago