जीवन परिचय

नये जमाने की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस Alia Bhatt को आप कितना जानते हैं ?

Alia Bhatt Biography in Hindi- जिन लोगों के अंदर टैलेंट होता है उनकी कद्रदान दुनिया होती है बस उसे पूरा होने में समय लगता है। कई साल पहले फिल्म मेकर महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी को एक बेहतरीन और सफल एक्ट्रेस बनाना चाहते थे लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। मगर उनका ये सपना उनकी दूसरी बेटी Alia Bhatt ने पूरा कर दिखाया है और आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनकर 7 सालों में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। आज के इस लेख में हम आपको इनके बारे में ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं..

जन्म और पारिवारिक जीवन (Alia Bhatt family)

15 मार्च, 1993 को मुंबई में महेश भट्ट की दूसरी बेटी के रूप में जन्मी आलिया भट्ट के अंदर कुछ करने का जुनून बचपन से था। इनकी मां सोनी रजदान भी एक्ट्रेस हैं और इन्होंने आलिया के साथ फिल्म राज़ी में भी काम किया था। आलिया की एक सगी बहन शाहीन और एक सौतेली बहन पूजा भट्ट हैं, इनके अलावा इनका एक सौतेला भाई राहुल है लेकिन आलिया अपनी फैमिली को बहुत प्यार करती हैं। मोहित सूरी, इमरान हाशमी और विक्रम भट्ट ये सभी आलिया के रिश्तेदार हैं। आलिया अपने पिता के साथ उनके फिल्मी सेट पर जाया करती थीं और हीरोइन बनने का ख्याल वहीं से इनके मन में आया। आलिया अक्सर अपनी बहन शाहीन और मां सोनी रजदान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

शुरुआती करियर (Alia Bhatt Career)

आलिया की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी में हुई लेकिन 12वीं करने के दौरान ही करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के लिए आलिया को सिलेक्ट कर लिया था। इनकी पढ़ाई अधूरी रह गई हालांकि बाद में इन्होंने 12वीं का एग्जाम दे दिया था। इसके अलावा आलिया ने ड्रामा स्कूल से भी अपनी एक्टिंग की परफोर्मेंस दे दी है। पहली फिल्म सुपरहिट रही लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं बल्कि फिल्म संघर्ष (1999) थी जिसमें वे मात्र 6 साल की थीं और प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार एक कैमियो के तौर पर निभाया था। आलिया भट्ट ने इसके बाद हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, हाईवे, उड़ता पंजाब, कपूर एंड सन्स, राज़ी, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में दीं। आलिया भट्ट ने अपने पिता से फिल्म निर्देशन के भी गुण सीखे हैं लेकिन इसके बारे में आलिया का कहना है कि वे उम्र के एक दौर में जाकर ये करेंगी।

आलिया के अफेयर्स (Alia Bhatt affairs)

आलिया भट्ट का पहला क्रश 6वीं क्लास में हुआ था जिसका नाम रमेश दुबे था। इसके बाद इन्हें 10वीं क्लास में अली दादरकार से प्यार हुआ था और ये उनके स्कूल के समय की बात थी। इसके बाद इनका फिल्मी करियर शुरु हुआ और इनका नाम इनके को-एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ भी जुड़ा। वैसे दर्शकों को आलिया के साथ वरुण धवन ही सबसे ज्यादा पसंद है। वरुण धवन की कैमिस्ट्री शाहरुख-काजोल के साथ जोड़कर देखा जाता है। आजकल आलिया भट्ट का नाम उनके को-स्टार रणबीर कपूर के साथ हो रहा है और इनके साथ इनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है और इस शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर काफी करीब आए। अब तो खबरें ऐसी हैं कि आलिया अब रणबीर से ही शादी करेंगी जिनके साथ इनकी फैमिली भी रजामंद है। अब देखते हैं आगे क्या होगा लेकिन फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया पहली बार रणबीर और अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही हैं और ये फिल्म इस दीपावली तक रिलीज हो सकती है।

आलिया भट्ट हैं सबसे बेस्ट (Alia bhatt first choice)

इस समय फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट हर फिल्म निर्माता की पहली पसदं हैं और उनसे इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें भी हैं। आलिया भट्ट ने हाईवे, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी और राज़ी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया जिसमें इनका रोल सबसे अहम था और इसमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म सलमान खान के साथ अनटाइटल्ड है जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे, इसके अलावा शुद्धि है जिसमें वरुण नजर आ सकते हैं इसे करण जौहर बनाएंगे। इसके अलावा आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आशिकी-3 कर सकती हैं जिसका निर्देशन आलिया के पापा महेश भट्ट कर सकते हैं। हालांकि अभी आलिया के पास डेट्स नहीं है लेकिन वे अपने पिता के लिए ये फिल्म करेंगी।

आलिया भट्ट के बारे में कुछ बातें

1. आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 5-8 करोड़ रुपये लेती हैं, एक विज्ञापन के लए 4 करोड़ तक फी लेती हैं। इनके पास कुल इनकम 2189 करोड़ के करीब है।

2. आलिया भट्ट को फिल्म उड़ता पंजाब, हाईवे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी उन्हें अलग-अलग कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

3. आलिया को एनिमल्स के साथ बहुत प्यार है और हर आवारा जानवरों को उनकी एक संस्था में संभालकर रखा जाता है।

4. आलिया को मैगी बनाने के अलावा कुछ नहीं बनाना आता है और उनके पास समय भी नहीं होता है। इसके अलावा उनसे किसी भिखारी का दर्द भी नहीं देखा जाता है।

5. आलिया भट्ट हवाई यात्रा करने के दौरान परेशान हो जाती हैं और अंधेरे से भी खूब डरती हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ पायजामा, क्रीम, मोजे, किताब और एक छोटा तकिया जरूर होता है।

6. आलिया ने अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग में वुमन्स क्लोथ्स को लॉन्च किया था और इन्होने डब्बू रत्नानी के लिए भी फोटोसूट किया था।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago