Alia Bhatt Biography in Hindi- जिन लोगों के अंदर टैलेंट होता है उनकी कद्रदान दुनिया होती है बस उसे पूरा होने में समय लगता है। कई साल पहले फिल्म मेकर महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी को एक बेहतरीन और सफल एक्ट्रेस बनाना चाहते थे लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। मगर उनका ये सपना उनकी दूसरी बेटी Alia Bhatt ने पूरा कर दिखाया है और आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनकर 7 सालों में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। आज के इस लेख में हम आपको इनके बारे में ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं..
15 मार्च, 1993 को मुंबई में महेश भट्ट की दूसरी बेटी के रूप में जन्मी आलिया भट्ट के अंदर कुछ करने का जुनून बचपन से था। इनकी मां सोनी रजदान भी एक्ट्रेस हैं और इन्होंने आलिया के साथ फिल्म राज़ी में भी काम किया था। आलिया की एक सगी बहन शाहीन और एक सौतेली बहन पूजा भट्ट हैं, इनके अलावा इनका एक सौतेला भाई राहुल है लेकिन आलिया अपनी फैमिली को बहुत प्यार करती हैं। मोहित सूरी, इमरान हाशमी और विक्रम भट्ट ये सभी आलिया के रिश्तेदार हैं। आलिया अपने पिता के साथ उनके फिल्मी सेट पर जाया करती थीं और हीरोइन बनने का ख्याल वहीं से इनके मन में आया। आलिया अक्सर अपनी बहन शाहीन और मां सोनी रजदान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
आलिया भट्ट का पहला क्रश 6वीं क्लास में हुआ था जिसका नाम रमेश दुबे था। इसके बाद इन्हें 10वीं क्लास में अली दादरकार से प्यार हुआ था और ये उनके स्कूल के समय की बात थी। इसके बाद इनका फिल्मी करियर शुरु हुआ और इनका नाम इनके को-एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ भी जुड़ा। वैसे दर्शकों को आलिया के साथ वरुण धवन ही सबसे ज्यादा पसंद है। वरुण धवन की कैमिस्ट्री शाहरुख-काजोल के साथ जोड़कर देखा जाता है। आजकल आलिया भट्ट का नाम उनके को-स्टार रणबीर कपूर के साथ हो रहा है और इनके साथ इनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है और इस शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर काफी करीब आए। अब तो खबरें ऐसी हैं कि आलिया अब रणबीर से ही शादी करेंगी जिनके साथ इनकी फैमिली भी रजामंद है। अब देखते हैं आगे क्या होगा लेकिन फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया पहली बार रणबीर और अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही हैं और ये फिल्म इस दीपावली तक रिलीज हो सकती है।
इस समय फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट हर फिल्म निर्माता की पहली पसदं हैं और उनसे इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें भी हैं। आलिया भट्ट ने हाईवे, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी और राज़ी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया जिसमें इनका रोल सबसे अहम था और इसमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म सलमान खान के साथ अनटाइटल्ड है जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे, इसके अलावा शुद्धि है जिसमें वरुण नजर आ सकते हैं इसे करण जौहर बनाएंगे। इसके अलावा आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आशिकी-3 कर सकती हैं जिसका निर्देशन आलिया के पापा महेश भट्ट कर सकते हैं। हालांकि अभी आलिया के पास डेट्स नहीं है लेकिन वे अपने पिता के लिए ये फिल्म करेंगी।
1. आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 5-8 करोड़ रुपये लेती हैं, एक विज्ञापन के लए 4 करोड़ तक फी लेती हैं। इनके पास कुल इनकम 2189 करोड़ के करीब है।
2. आलिया भट्ट को फिल्म उड़ता पंजाब, हाईवे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी उन्हें अलग-अलग कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
3. आलिया को एनिमल्स के साथ बहुत प्यार है और हर आवारा जानवरों को उनकी एक संस्था में संभालकर रखा जाता है।
4. आलिया को मैगी बनाने के अलावा कुछ नहीं बनाना आता है और उनके पास समय भी नहीं होता है। इसके अलावा उनसे किसी भिखारी का दर्द भी नहीं देखा जाता है।
5. आलिया भट्ट हवाई यात्रा करने के दौरान परेशान हो जाती हैं और अंधेरे से भी खूब डरती हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ पायजामा, क्रीम, मोजे, किताब और एक छोटा तकिया जरूर होता है।
6. आलिया ने अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग में वुमन्स क्लोथ्स को लॉन्च किया था और इन्होने डब्बू रत्नानी के लिए भी फोटोसूट किया था।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…