जीवन परिचय

क्या आप जानते हैं कि केवल एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन पेंटर भी है रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Biography in Hindi: अपनी पहली फिल्म में रणबीर कपूर ने उस सीन को करना जरूरी समझा, जिस सीन को उनके पिता ऋषि कपूर ने भी आपनी फिल्म में किया था
रणवीर कपूर को कौन नहीं जानता, बेहद कम समय में बॉलीवुड की दुनिया में उन्होंने जिस मुकाम को हासिल किया है। वह काबिले तारीफ है बेहद कम समय में उन्होंने पांच फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है। रणबीर कपूर अपनी लुक के कारण लड़कियों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी को भी लेकर रणबीर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं।
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। रणवीर के पिता ऋषि कपूर और माता नीतू ने भी बॉलीवुड की दुनिया में अपना अच्छा खासा नाम बनाया है। रणबीर कपूर की एक बहन भी है जिनका नाम है रिद्धिमा। रणबीर कपूर के खानदान में लगभग हर कोई किसी ना किसी तरह से बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है। रणबीर कपूर की प्रारंभिक शिक्षा माहिम स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है। वहीं उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स की है। लेकिन पढ़ाई की तरफ रणबीर कपूर का झुकाव कभी नहीं रहा। इसीलिए वह एक्टिंग और फिल्म मेकिंग का गुर सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गएं। वहां जाकर उन्होंने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी की।
NDTV
रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की बात करें। तो उन्होंने बॉलीवुड में आपने पहले फिल्म सांवरिया से कदम रखा। उनकी पहली फिल्म से ही सभी ने यह मान लिया था। कि रणवीर आने वाले समय के सुपरस्टार हैं। इसके बाद उनकी फिल्म आई, ‘बचना ए हसीनों‘ जिसने प्रशंसकों के साथ-साथ आलोचकों को भी रणबीर का तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।
अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने और पहली नजर में ही हर किसी को पसंद आ जाने वाले रणबीर के बारे में ऐसी कई सारी बातें हैं। जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। उनमें से कुछ बातों का जिक्र हम अभी आपके साथ करने जा रहे हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि रणबीर कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। उनका यह नामकरण उनके दादाजी के नाम पर किया गया था। रणबीर बताते हैं कि वह अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्में बेहद ही रुचि के साथ देखते हैं। लेकिन अपनी माता नीतू की फिल्में देखने में उन्हें झिझक से महसूस होती है। यह तो हर कोई जानता है कि कपूर खानदान खाने-पीने का शौकीन है। अपने परिवार की तरह रणबीर भी वेज हो या नॉनवेज हर तरह के डिशेज़ खाना पसंद करते हैं। रणवीर कपूर के निकनेम को लेकर उनकी मां नीतू बताती है कि रणवीर में कोई कमी नहीं है और यही कारण है कि उन्हें घर पर रेमंड के नाम से पुकारा जाता है।
रणबीर कपूर के गाल पर 1 इंच लंबा चोट का निशान है। जो कि कैमरे की नजर में आज तक नहीं आया है। कहते हैं कि यह चोट उन्हें बाथरूम की तरफ दौड़ते हुए गिरने के कारण लग गया था। बचपन में एक बार गलती से रणवीर ने आफ्टर शेव लोशन भी लिया था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनके पेट को साफ किया। रणबीर कपूर को एक बीमारी है जिसका नाम है, नेजल डिविएट सेप्टम यह नाक से जुड़ी हुई समस्या है। इस बीमारी के कारण रणबीर जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं।
dnaindia
यह हर कोई जानता है कि रणबीर कपूर के करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से हुई है। चुकि यह फिल्म रणबीर कपूर की पहली फिल्म थी, तो उन्होंने इसमें एक ऐसा सीन किया है। जो ठीक उस सीन से मिलता-जुलता है जो उनके पिता ने अपनी पहली फिल्म बॉबी में किया था और वह सीन है तौलिया से खेलने का।
रणबीर कपूर मिमिक्री भी ठीक-ठाक कर लेते हैं। रणबीर संजय दत्त की मिमिक्री करने में काफी माहिर हैं। शायद यही कारण रहा कि उन्हें संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ का ऑफर मिला था।
रणबीर कपूर फिल्म के दौरान जिस भी अभिनेत्री के साथ काम करते हैं। उसके साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगती है। पहली बार उनके करियर की बड़ी फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में काम करने के दौरान उनके और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की खबर मीडिया में फैल गई थी। दोनों की जोड़ी इतना चर्चा में आ गई कि ऐसा लग रहा था दीपिका अब कपूर खानदान की बहू बन जाएंगी। लेकिन साल 2010 में यह रिलेशन हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया। ऐसा कहते हैं कि बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले ही रणबीर कपूर ने अपने ऑटोग्राफ की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने ऑटोग्राफ को परफेक्ट बनाने के लिए करीब 1 साल तक मेहनत किया है। उनके दोस्त और फिल्म डायरेक्टर विभु पुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि “रणबीर अक्सर ब्रेक के दौरान सही ऑटोग्राफ देनें की प्रैक्टिस किया करते थें और हम लोगों से पूछते थे, कि फ्यूचर में उन्हें कौन सा ऑटोग्राफ देना चाहिए।”
आमिर खान और शाहरुख खान के बाद रणबीर कपूर ऐसे पहले फिल्म स्टार है। जो निर्देशकों से अपना पीस नहीं लेते बल्कि कमाई का एक हिस्सा लेते हैं। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर का अफेयर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक से भी रह चुका है। रणबीर कपूर को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है। वह बांद्रा क्रिकेट क्लब के मेंबर भी हैं इसके अलावा रणबीर कपूर एक फुटबॉल टीम के ओनर भी हैं।
रणबीर की एक्टिंग के बारे में तो हर कोई जानता है।लेकिन इसके अलावा रणबीर के अंदर एक हिडेन टैलेंट भी है, जी हां रणबीर कपूर एक बेहद ही अच्छे पेंटर हैं। इस बात की जानकारी लोगों को तब लगी जब वह फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के सेट पर मौजूद थें। इस दौरान वह अपने पिता और फिल्म के डायरेक्टर ऋषि कपूर को असिस्ट कर रहे थें। फिल्म के सेट पर उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और रूमी जाफरी की पेंटिंग बनाई थी। जिसे रूमी ने आज तक संभाल कर रखा है।
सबसे अच्छी बात यह है कि रणबीर कपूर फिल्मों में काम करने के साथ-साथ चैरिटी के कामों में भी काफी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर को महिला सशक्तिकरण के लिए भी जाना जाता है। वह शबाना आजमी के एनजीओ ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी‘ के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता के विज्ञापन में काम कर चुके हैं।
Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

4 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

4 days ago